- Back to Home »
- Knowledge / Science »
- जुड़वा बच्चो के भी पिता हो सकते है अलग-अलग.......
Posted by : achhiduniya
01 April 2016
उत्तरी होआ बिन्ह प्रांत के 34 वर्षीय एक व्यक्ति ने जुड़वां
बच्चों की शक्ल नहीं मिलने के कारण अपने परिवार के दबाव में डीएनए परीक्षण कराया
था। एक बच्चे के बाल घने और घुंघराले हैं जबकि दूसरे बच्चे के बाल पतले और सीधे
हैं।रिपोर्ट में कहा गया है कि अस्पताल में इस संबंध में किसी गड़बड़ी की आशंका
नहीं है क्योंकि मां के डीएनए परीक्षण में यह बात सामने आई है कि वह दोनों बच्चों
की मां है। उसने कहा कि जुड़वां बच्चों की उम्र दो साल है और वे एक ही दिन जन्मे
थे। जेनेटिक एसोसिएशन ऑफ वियतनाम के अध्यक्ष प्रोफेसर ली दिन्ह लुओंग ने कहा कि दो
अलग-अलग पिता के जुड़वां बच्चों का जन्म तब होता है जब एक ही मां के दो अंडे
अंडोत्सर्ग (ओव्युलेशिन) अवधि में एक से सात दिन के भीतर दो भिन्न पुरूषों के
शुक्राणु से निषेचित किए जाते हैं। उनकी हनोई प्रयोगशाला में डीएनए परीक्षण से इस
बात की पुष्टि हुई है कि जुड़वां बच्चे के पिता अलग अलग हैं। वियतनाम में यह ऐसा
पहला मामला है और विश्वभर में 2011 में केवल सात ऐसे मामले
देखने को मिले थे। लुओंग ने अपने ग्राहक की
गोपनीयता बरकरार रखते हुए इस मामले की अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया। ऑनलाइन
समाचारपत्र दान त्री के सौजन्य से
