- Back to Home »
- State News »
- महाराष्ट्र सरकार और टाटा ट्रस्ट मिलकर करेंगे स्वास्थ्य सेवा,पोषण, शिक्षा, मानसिक स्वास्थ्य, डाटा प्रबंधन.......
महाराष्ट्र सरकार और टाटा ट्रस्ट मिलकर करेंगे स्वास्थ्य सेवा,पोषण, शिक्षा, मानसिक स्वास्थ्य, डाटा प्रबंधन.......
Posted by : achhiduniya
01 April 2016
महाराष्ट्र
में सामुदायिक विकास के उद्देश्य से राज्य सरकार और टाटा ट्रस्ट के बीच एक समझौता
हुआ। इस समझौते से राज्य की शासन प्रणाली की कार्यक्षमता, डाटा प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवा, पोषण, शिक्षा, मानसिक
स्वास्थ्य और साक्षरता के क्षेत्रों में बेहतर स्थिति बनने की संभावना जताई जा रही
है। इस समझौते के अंतर्गत टाटा ट्रस्ट महाराष्ट्र सरकार को कूटनीतिक और तकनीकी
सलाह देने में अहम भूमिका अदा करेगा साथ ही वह इन क्षेत्रों में होने वाले
क्रियान्वयन पर नजर भी रखेगा। एमओयू के अंतर्गत टाटा ट्रस्ट नागपुर मानसिक
चिकित्सालय के लिए स्वास्थ्य सेवा सलाह ईकाई (एसएचएयू) का निर्माण करेगा। इसके
अलावा राज्य के 5 जेलों के 10 हजार
कैदियों के कल्याण और उनके पुनर्वास के लिए आदर्श डाटा मंच का क्रियान्वयन किया
जाएगा। नागपुर के मानसिक चिकित्सालय में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के
लिए राज्य सरकार और टाटा ट्रस्ट के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इंटरनेट साथी योजना के तहत राज्य
के 1200
गांवों में डिजिटल साक्षरता अभियान चलाया जाएगा। रतन टाटा ने
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की राज्य के लिए उनके दृष्टिकोण और आम
लोगों के लिए कार्य करने की इच्छाशक्ति की प्रशंसा की। मुंबई में महाराष्ट्र सरकार
और टाटा ट्रस्ट के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर होने के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र
फडणवीस, उद्योगपति रतन टाटा, स्कूली
शिक्षा मंत्री विनोद तावडे., ग्राम विकास व जल संसाधन मंत्री
पंकजा मुंडे व अन्य मौजूद थे।
