- Back to Home »
- Property / Investment »
- फर्जी बैंक आफिसर उनके मेल व मैसेज से रहें सावधान........ रिर्जव बैंक गवर्नर
Posted by : achhiduniya
12 April 2016
देश
मे बड़ते साइबर क्राइम से हो रही चोरी जिससे फर्जी बैंक आफिसर बनकर बात करने वाले
लोगो से उनके ए टी एम कार्ड के सिक्यूरिटी रीजन बताकर कोड मांगते है और उनके
अकाउंट से लाखो रूपय निकाल कर गायब हो जाते है। रिर्जव बैंक के गवर्नर रघुराम राजन
ने आज ग्राहकों को आरबीआई के नाम पर पैसे की मांग करने वाले फर्जी ईमेल मिलने की
बढती शिकायतों को देखते हुए कहा कि ऐसे ईमेल और मैसेज से सावधान रहें। राजन ने कहा
कि मुझे हर रोज कम-से-कम 10 ऐसे ईमेल मिलते हैं, जिसमें यह पूछा जाता है कि ऐसे मेल सही हैं या फर्जी उन्होंने कहा कि
रिर्जव बैंक भुगतान के लिए कभी ईमेल नहीं भेजता। हमारे पास 360 अरब डॉलर का विदेशी मुद्रा भंडार और आठ लाख करोड रुपए के सरकारी बांड हैं।
हमें लोगों के पैसों की कोई जरूरत नहीं हैं। राजन ने लोगों को हिदायत देते हुए कहा
कि ऐसे फर्जी ईमेल और मैसेज से सावधान रहें।
साथ ही लोगो मे भी जागरूकता फैलाए ताकि कोई भी किसी पैसे चोरी का शिकार ना
बने।
