- Back to Home »
- Health / Kitchen »
- अगर है लंबे बाल तो ना करे ये गलती.......?
Posted by : achhiduniya
12 April 2016
आपके
बाल लंबे हैं तो वे बे मतलब उलझ जाते होंगे, तो ऐसे में जब
वो गीले हों, तभी उनको सुलझा लें. जब भी बालों में शैंपू कर
के कंडीशनर लगाएं, तब मोटे दांतों वाले कंघे से बालों को
सुलझाएं, जिससे बाल सूखने के बाद वे उलझेंगे नहीं। गलती:
ड्राय शैंपू की जगह हेयर स्प्रे :- बालों को धोने के तुरंत बाद भी आप ड्राय शैंपू का यूज कर सकती हैं। हेयर
स्प्रे रूखा और चिपचिपा हो सकता है। इसके अलावा अगर इसे ठीक से यूज ना किया गया तो
यह बालों को नुकसान भी पहुंचा सकता है।वहीं ड्राय शैंपू को बालों पर बिल्कुल थोडा
सा ही यूज करना पडता है। इससे बाल घने दिखते हैं। गलती: रेगुलर पोनी टेल बांधना:-
आपको अपने बालों को सांस लेने के लिए खुले छोड देने चाहिए। जब आप वर्कआउट करने के
लिए अपने बालों को हाई पोनी टेल में बांधती हैं तो, नीचे
लटकते हुए बाल, जडों पर भार डालते हैं। ऊंची पोनी टेल बांधने
के बजाए आपको बॉबी पिन्स के प्रयोग से ढीली चोटी बांधनी चाहिए। गलती: सोते वक्त
बालों को खुला छोड देना सोने से पहले अगर आप बालों को खुला छोडती हैं तो, आप सबसे बडी गलती करती हैं। आज कल लडकियों में बाल लंबे करने का क्रेज
काफी बढ गया है। ऐसे में लडकियां अपने बालों को लंबा तो कर लेती हैं,लेकिन उनकी
देखभाल करने में कमी कर देती हैं। जिन लडकियों के बाल लंबे होते हैं, उन्हें रोज नई नई परेशानियों का सामना करना पडता है जैसे, बालों का टूटना और उलझना।
