Posted by : achhiduniya 23 April 2016

                                     

किसी भी छात्र का सपना होता है कि उसे सबसे बेहतर कॉलेज में दाखिला मिले ताकि उसका भविष्य बेहतर हो सके।  छात्र दाखिले के लिए कई कॉलेजों के फार्म भरते हैं। ऐसे में एक कॉलेज में दाखिला मिलने के बाद अगर छात्र को किसी और कॉलेज में दाखिला मिल जाता है और पहला कॉलेज फीस लौटाने से मना कर देता है तो आप उपभोक्ता फोरम में पहले कॉलेज के खिलाफ शिकायत कर सकते हैं। प्रकरण - राष्ट्रीय आयोग के पास आए एक मामले में छात्रों ने बी.टेक में दाखिला 2008 में लिया। छात्रों के अनुसार जब उन्होंने दाखिला लिया तो उन्हें इस बात की तसल्ली दी गई थी कि अगर उन्हें दाखिला कहीं और मिल जाता है और वे अपनी फीस को वापस रिफंड चाहते हैं तो जब वे मांग करेंगे तो तुरंत कर दिया जाएगा। चार छात्रों ने अपनी फीस वापसी की मांग की क्योंकि वे एक भी कक्षा में उपस्थित नहीं थे और उन्होंने कॉलेज की सेवा का उपयोग नहीं किया था। कॉलेज ने इस पर छात्रों द्वारा हस्ताक्षर किए अंडरटेकिंग को दिखाया तथा कॉलेज द्वारा उठाए गए नुकसान जो कि चार छात्रों की फीस वापिस कर देने से होगा का कारण बताया। छात्रों द्वारा हस्ताक्षर की गई अंडरटेकिंग में यह लिखा था कि वे अगर बीच में कोर्स छोडेंगे तो फीस के रिफंड को नहीं मांगेंगे। 
जिला उपभोक्ता फोरम में जब छात्रों ने अपना मामला रखा तो फोरम ने कॉलेज को 9% ब्याज से फीस रिफंड (वापसी) करने को कहा। राज्य आयोग ने भी जिला फोरम के निर्णय को सही माना। राष्ट्रीय आयोग के समक्ष कॉलेज ने यह दलील दी की छात्र फीस वापसी दाखिले के अंतिम दिन तक ही ले सकते हैं। उन्होंने ब्रोशर में प्रकाशित सारी शर्तो के बारे में भी आयोग को बताया जिसमें 18/8/2008 या जितनी स्वीकृत सीट हैं वे भर जाने तक ही फीस की वापसी की जाएगी। आयोग ने पाया कि कॉलेज को 300 सीट स्वीकृत की गई थी जिसमें से 69 ही भरी थीं। अत: कॉलेज की कोई वेटिंग लिस्ट नहीं थी तथा अगर कोई छात्र फीस वापिस मांगता है तो एकतरफा करार होने के कारण उसे कोई बाहर निकलने का उपाय नहीं था। अत: राष्ट्रीय आयोग ने जिला फोरम के फैसले को सही माना और छात्रों की फीस कॉलेज को 9% ब्याज से वापिस करने को कहा। एक कॉलेज में दाखिला मिलने के बाद अगर छात्र को किसी अन्य कॉलेज में दाखिला मिल जाता है और पहला कॉलेज फीस लौटाने से मना कर देता है तो आप उपभोक्ता फोरम में शिकायत कर सकते हैं।- डॉ. शीतल कपूर (लेखिका उपभोक्ता मामलों की जानकार)

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ केजरीवाल को SIR की नोटिस, पत्नी, बेटे और माता-पिता समेत परिवार के 5 सदस्य भी Unmapped कैटगरी में।@ तिरुपति बालाजी-केमिकल और पाम ऑयल से बनाया गया था लड्डू प्रसादम, सुकृति फूड्स का मालिक गिरफ्तार।@ हनुमान अंश' फिल्म के बाद कैंची धाम में पहुंच रहा जनसैलाब, नीम करोली बाबा के मुरीद हुए हजारों।@ महाराष्ट्र को मिली नई रेल लाइन की सौगात, कोयला-सीमेंट हब को मिलेगा बड़ा फायदा, कर्नाटक तक कनेक्टिविटी।@ MP के पेट्रोल पंपों पर ₹2,000 से ज्यादा UPI पेमेंट बंद हो सकते हैं, मुंबई से भी उठी विरोध की आवाज।@ आजम खान के लिए जंतर-मंतर पर डटी सपा, जौहर यूनिवर्सिटी गिराने का भी विरोध-रामपुर की लड़ाई दिल्ली पहुंची @ CID का दावा-अभिषेक बनर्जी के PA ने TMC के खाते में जमा किए थे 7 करोड़ रुपये।@ मंच से PM मोदी की मिमिक्री पर घिरे राहुल गांधी, बुजुर्ग महिला के अपमान का आरोप- भड़की भाजपा।@ मुंबई में फ्लाईओवर से गिरी तेज रफ्तार BMW कार, 3 लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल।@ मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का किराया 7 हजार तक? 350 KM की स्वदेशी ट्रेन दौड़ेगी।@ मुंबई के लालबाग महागणपति पंडाल के पास फैला करंट, 8 साल की बच्ची समेत 2 लोगों की मौत।@ IIT बॉम्बे के छात्र साहिल के सुसाइड केस में जातिगत भेदभाव का भी आरोप, FIR में SC-ST एक्ट भी जुड़ा।@ गृह मंत्री अमित शाह को फूड पॉइजनिंग, हुबली के कार्यक्रम में नहीं हुए शामिल।@ कानून के शिकंजे में पूर्व IPS: एक पर जाति छुपाने की FIR, तो अकूत संपत्ति बनाने वाले DGP को 4 साल की जेल।@ भगवंत मान के काफिले के सामने रवनीत बिट्टू का विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया।@ भारत-बांग्लादेश रिश्ते नाजुक मोड़ पर- 101 समझौतों की समीक्षा करेगा ढाका।@ देश में कम मॉनसून- करीब 43% एरिया को कवर करने वाले 16 राज्यों में इस साल कम बारिश हुई।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -