- Back to Home »
- Health / Kitchen »
- गर्मी मे घर पर बनाकर पिए दही की लस्सी और अनार का शर्बत….
Posted by : achhiduniya
17 April 2016
आपने
बाजार मे मिलने वाली लस्सी तो बहोत पी होगी। अगर आपको बाजार मे मिलने वाली लस्सी घर
पर मिल जाए तो कितना अच्छा होगा। आइए मिलकर लस्सी बनाकर खुद भी पिए और मेहमानो को भी
पिलाए। इसमे लगने वाली सामग्री: 4 कप ताजा दही, 3 कप ठंडा पानी, 5 पिसी इलायची, 3 बडे चम्मच चीनी, 2 छोटे चम्मच गुलाब जल, 10 ग्राम किशमिश या चारोली दाने,दूध की मलाई । विधि:-
सबसे पहले दही, गुलाब जल, चीनी,
इलायची व पानी को मिक्सर में डालें व हाईस्पीड मिक्सर पर 35-40 सेकंड चलाएं। कुछ
रुककर पुन: चलाएं। फिर कुटी बर्फ डालकर एक
बार फेंट लें। तैयार लस्सी को कांच के गिलासों में भरकर, ऊपर से ताजे
दूध की मलाई के साथ थोडे थोडे किशमिश या चारोली दाने सजाकर मेहमानो के आगे पेश करे।
अनार का शर्बत…..सामग्री : 2 कटोरी अनार के दाने, थोडा सा काला नमक, 1 बडा चम्मच चीनी, 1 छोटा चम्मच नींबू का रस विधि:- अनार के दानों में चीनी, नमक, नींबू का रस मिलाकर मिक्सर में डालें व हाई स्पीड मिक्सर पर 25-30 सेकंड चलाएं, कुछ रुककर पुन: चलाएं। फिर रस को छलनी से छानकर गिलासों में भरें, आइस पीस डालकर पेश करें।