Posted by : achhiduniya 17 April 2016

आमतौर पर अभिभावक अपने बच्चों को मोबाइल फोन से दूर रखने की कोशिश करते हैं। उनकी सोच होती है यह उनके लिए ठीक नहीं है, लेकिन आज के बदलते दौर में उन्हें अपनी सोच बदलनी होगी। मोबाइल फोन जिस तरह बडों के लिए जरूरी है, उसी तरह बच्चों के लिए भी। यही नहीं, इससे बच्चों में स्मार्टनेस आती है।ताजा अध्ययनों से पता चलता है कि मोबाइल एप बच्चों को स्मार्ट बनाता है इससे उनमें सीखने की क्षमता तेजी से बढती है। प्राथमिक पाठशाला जाने से पहले शिशु, विद्यालय जा रहे बच्चे यदि कक्षा में मोबाइल एप का इस्तेमाल करते हैं तो इससे उनकी सीखने की क्षमता तेजी से बढती है। प्राथमिक शिक्षा से शुरू करने के लिए वे जल्दी तैयार हो सकते हैं। बचपन एवं प्राथमिक शिक्षा विशेषज्ञ न्यूयार्क विश्‍वविद्यालय की प्राध्यापक सुसा न्यूमान के अनुसार शिक्षा के लिए विकसित किसी मोबाइल एप के मार्गदर्शन में इस्तेमाल से बच्चों में पढाई के प्रति रुचि पैदा कर सकते हैं। 
यह शोध 10 कक्षाओं में 148 बच्चों पर किया गया। शुरुआती अध्ययन से जुडे अनेक परीक्षणों के बाद अध्ययनकर्ताओं ने पाया एप का इस्तेमाल करने वाले बच्चों में स्वर विज्ञान की अच्छी समझ विकसित हो गई, जबकि अन्य तरह के एप का इस्तेमाल करने वाले बच्चों में ऐसा नहीं हुआ। मुख्य शोधकर्ता न्यूमान के अनुसार, हमारे शोध का उद्देश्य यह देखना था कि क्या प्रेरणा प्रदान करने वाले एप के जरिए बच्चों में सीखने की प्रवृत्ति को तेज किया जा सकता है और हमने पाया कि हां, ऐसा हो सकता है। शोधकर्ताओं ने कम आयु वाले शिशु विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों में 'लर्न विद होमर' नाम के एक शैक्षिक एप के बच्चों पर प्रभाव का अध्ययन किया। तीन साल तक के 82 बच्चों और माता-पिता पर अध्ययन के बाद यह रिपोर्ट तैयार की गई है। इसके मुताबिक, महज दो साल की उम्र में बच्चे मोबाइल स्वैपिंग, ऑनलॉकिंग और सर्चिंग के मास्टर बन रहे हैं। 
कई तो एक साल की उम्र में ही स्मार्टफोन और टेबलेट चलाना सीख गए हैं।  एप्पल के मोबाइल आईपैड पर चलने वाले एप में एक व्यवस्थित कार्यक्रम के जरिए बच्चों की ध्वनियों एवं कहानियां पढने में शामिल किया जाता है। अब वैज्ञानिक कह रहे हैं कि टच स्क्रीन तकनीक बच्चों के लिए फायदेमंद है। 'टच एंड फील' यानी 'छूना और अनुभव करना' बच्चों को पुराने जमाने के खेलों का अहसास करता है।  आयरलैंड में कॉर्क यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल के अनुसंधानकर्ताओं की यह रिपोर्ट 'आर्चिव्स ऑफ डिजिज इन चाइल्डहूड र्जनल' में प्रकाशित हुई है। 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ ईरान-इजरायल युद्ध ने किसान-व्यापारियों को दे दी टेंशन, मुंबई के JNPT पोर्ट पर कंटेनरों की कतार।@ नीतीश के बेटे निशांत की पॉलिटिक्स में ग्रैंड एंट्री।@ ईरान में खामेनेई की हत्या पर सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी ने उठाए सवाल, कहां- संसद में हो चर्चा।@ PM मोदी के नाम एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, 30 मिलियन सब्सक्राइबर्स के साथ बने डिजिटल दुनिया के बेताज बादशाह।@ खामेनेई की मौत पर जम्मू -कश्मीकर में पत्थ रबाजी, पुलिस की चेतावनी- कड़ी कार्रवाई होगी।@ बिना घूस भर्ती, उम्र सीमा में 5 साल की राहत, 7वां वेतन आयोग लागू,बंगाल में अमित शाह का बड़ा वादा।@ सेक्स क्राइम की जानकारी नहीं थी-एपस्टीन केस में बिल क्लिंटन से पूछताछ का वीडियो जारी, हिलेरी का फूटा गुस्सा।@ युवाओं को नशों के खतरे से बचाने के लिए पंजाब सरकार की लड़ाई लगातार जारी रहेगी- CM भगवंत मान।@ DTC बसों में पिंक कार्ड अनिवार्य करने पर सियासी घमासान, सौरभ भारद्वाज ने लगाए बीजेपी पर आरोप।@ ईरान के स्कूल में मारी गईं 165 बच्चियों के लिए JCB से खोदी गईं कब्रें।@ ईरान पर इजरायल-अमेरिका का हमला, पाकिस्तानियों पर टूटा कहर। @ भिंड में बुजुर्ग महिला से पुलिस ने की मारपीट! DIG ने चौकी प्रभारी को किया लाइन अटैच।@ नायब सिंह सरकार का बजट हरियाणा के लोगों के सपनों को तोड़ने वाला बजट- अनुराग ढांडा।@ खाड़ी देशों में फंसे युवाओं और विद्यार्थियों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है पंजाब सरकार-सीएम भगवंत मान।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -