- Back to Home »
- Lifestyle / GreatAchievers »
- पति-पत्नी के बीच मे तनाव क्यू.....और कैसे दूर करे.....?
Posted by : achhiduniya
14 April 2016
आज
की व्यस्त जिंदगी में बहुत कम पति-पत्नी ऐसे होंगे जिन्हें एक-दूसरे के लिए
पर्याप्त समय मिल जाता होगा। इसी कारण उन दोनों में अक्सर तनाव की स्थिति पैदा हो
जाती है। कई बार यह स्थिति इतना गंभीर रूप धारण कर लेती है कि अलगाव की नौबत आ
पहुंचती है। दांपत्य में ऐसी स्थिति न आने पाए। हीनभावना से दूर रहें। अगर आप
जीवनसाथी से किसी मामले में कमतर हैं तो स्वयं को हीन न समझें। आपके अंदर भी कुछ
ऐसी खूबियां अवश्य होंगी जो जीवन साथी के सामने आत्मविश्वास बनाए रखें क्योंकि
अगर आप स्वयं को उससे हीन समझते रहेंगे तो आप तनावग्रस्त रहेंगी, जीवन साथी भी परेशान होगा। परिवार को सहयोग दें:-पति-पत्नी दोनों मिलकर
पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाएं। अपने बुजुर्गो, रिश्तेदारों
व बच्चों को पर्याप्त समय दें। अगर आप दोनों कामकाजी हैं तो मिल-बांटकर पारिवारिक कार्यो
में सहयोग दें। समय पर काम करें:-अपनी जिम्मेदारियां समय पर निपटाएं। अगर आप में
से एक अपने कार्य को सही ढंग से नहीं कर पा रहा है तो उसे सहयोग दें।
काम समय पर होगा तो काम के बोझ का तनाव आप पर नहीं होगा। संगीत सुनें:- संगीत तनाव को दूर करने का अच्छा साधन है। जब भी समय मिले, दोनों इकट्ठे बैठकर अपना मनपसंद संगीत सुनें इससे एक-दूसरे के साथ वक्त बिताने का लुत्फ भी उठा पाएंगे। मित्रों से मिलें:- छुट्टी के दिन या किसी त्यौहार पर अपने-अपने दोस्तों से मिलने जाएं व पुरानी यादों को ताजा करें। इकट्ठे बैठकर खाएं-पिएं। इससे व्यस्तता का जो तनाव आप पर हावी है, वह छंट जाएगा। अपने लिए समय निकालें:-अपनी व्यस्त दिनचर्या में से अपनी रुचियों को पूरा करने में भी कुछ समय लगाएं। इससे आपका तनाव काफी दूर होगा। दूसरों की मदद करें:-पति-पत्नी मिलकर जरूरतमंदों व असहायों की यथासंभव सहायता करें। अगर आप किसी के लिए कुछ करते हैं तो इससे आप को आत्मिक प्रसन्नता मिलेगी। सकारात्मक सोचें:- एक दूसरे के प्रति ईष्र्या व द्वेष की भावना मन में न लाएं व न ही एक दूसरे के लिए नकारात्मक सोचें क्योंकि ऐसी भावनाएं आप दोनों के बीच तनाव की स्थती और भी मजबूती प्रदान कर सकती है।