- Back to Home »
- Agriculture / Nature »
- तपती धूप व गर्मी से त्वचा को कैसे बचाए....?
Posted by : achhiduniya
14 April 2016
अक्सर
धूप से बचने के लिए हम बहुत कुछ करते है जैसे सर को स्कार्फ से ढक कर घर से निकलते
है,आंखो पर गागल लगाते है। तेज गर्मी में त्वचा सूर्य की किरणों के संपर्क
में आती है तो झुलसकर काली पड जाती है। इसे सनबर्न कहते हैं। सूर्य की अल्ट्रा वॉयलेट किरणें त्वचा में
उपस्थित मेलानिन तत्व को नष्ट कर देती हैं। इसके कारण त्वचा सांवली या काली हो
जाती है। हालांकि कुछ बातों का खास ध्यान रखने पर चिलचिलाती धूप में भी पाई जा
सकती है। खिली खिली त्वचा आइए, जानते हैं कैसे...? इनसे बचने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खों को भी आजमाएं। पर्याप्त मात्रा
में पानी पीएं। तेज धूप में त्वचा को ढंक कर रखें। दो चम्मच बेसन में चार चम्मच
दही मिलाकर झुलसी त्वचा पर अच्छी तरह से लेप लगाएं।मिनरल वाटर में मुलतानी मिट्टी
का पेस्ट बना लें।
इसे अपने चेहरे की झुलसी त्वचा पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद ठंडे पानी से साफ कर लें। एक चम्मच चंदन का बूरा, एक चम्मच बेसन, एक चम्मच गुलाब जल और आधा चम्मच नींबू का रस मिलाकर सनबर्न पर लगाएं। 10 मिनट बाद ठंडे पानी से साफ कर लें। पुदीने की पत्तियों का रस निकालकर झुलसी त्वचा पर नियमित रूप से लगाने से काफी लाभ होता है। एक चम्मच उडद की दाल को दही के साथ पीसकर झुलसी त्वचा पर लगाएं। 15 मिनट बाद ठंडे पानी से साफ कर लें। गर्मियों का मौसम मौज-मस्ती प्लान करने और ताजा फल खाने का होता है।