- Back to Home »
- Knowledge / Science »
- झुर्रियों को दूर भगा दे स्किन को दे चमक ……. अर्गन+ खुबानी गिरी का तेल…..
Posted by : achhiduniya
10 April 2016
आजकल
मार्केट में कई प्रकार के ब्यूटी प्रोडक्ट आ रहे हैं जो दावा करते हैं कि उनके यूज
से फेस पर पडने वाली झुर्रियों और सिकुडी हुई स्किन में आराम मिलता है और बढती
उम्र का असर थम जाता है। लेकिन इनमें से अधिकतर प्रोडक्ट में नुकसान पहुंचाने वाले
कैमिकल मिले हुए होते हैं। कुछ प्रकार के तेल जिससे स्किन हमेशा चमकती और दमकती
रहे,
इसमें काफी कारगर होते हैं जिनके हल्के से यूज से ही स्किन में बढती
उम्र का असर नहीं दिखाई देता है। खुबानी की गिरी का तेल, स्किन
को भीतर से ठीक कर देता है। इसमें भरपूर मात्रा में लिनोलेनिक एसिड होता है जो
स्किन को हाईड्रेट बनाएं रखता है और चमकदार भी इसे लगाने से स्किन की कोशिकाएं और
कोलेजन उत्पादन अच्छा होता है जिससे झुर्रियां सही हो जाती है और फाइन लाइन्स भी
नहीं पडती हैं। अर्गन तेल में फैटी एसिड होता है जो स्किन को नमी देता है और
झुर्रियों को दूर भगा देता है। इस तेल से मसाज करने पर स्किन में दमक आती है। गरी
के तेल में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ई होता है। यह स्किन को स्वस्थ बनाता है। गरी
के तेल से स्किन में मसाज करने पर नमी बनती रहती है जिससे रूखापन नहीं आता है और
सभी पोषक तत्व भी स्किन को मिल जाते हैं। एवोकैडो तेल, सबसे
अच्छा स्वास्थ्यवर्धक तेल होता है। बेहद सवेंदनशील स्किन के भी सबसे अच्छा माना
जाता है। इस तेल में विटामिन ई और ए बहुत ज्यादा होता है। स्टेरोलिन्स की मात्रा
भी इसमें काफी होती है। बढती उम्र वाली स्किन के लिए यह तेल बहुत अच्छा होता है।
