- Back to Home »
- State News »
- देश में हालात अंधकारमय और भारी रोष है......... उद्धव ठाकरे
Posted by : achhiduniya
06 April 2016
शिवसेना ने अपने मुखपत्र 'सामना' के
संपादकीय में पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट को लेकर सरकार पर निशाना साधा। पाकिस्तानी
मीडिया की खबरों के अनुसार संयुक्त जांच दल (जेआईटी) ने पठानकोट आतंकवादी हमले को 'भारत द्वारा नियोजित' बताया है। पार्टी ने कहा कि यह
उसकी चेतावनियों की अनदेखी करने और पड़ोसी देश का भव्य स्वागत करने का नतीजा
है।उन्होंने कहा, देश में हालात अंधकारमय है और भारी रोष है।जवान
सीमा की रक्षा करने के लिए कठोर परिश्रम कर रहे हैं और किसान खेतों में पसीना बहा
रहे हैं। सरकार का लोगों द्वारा कठिन परिश्रम से अर्जित कर बैंकों में जमा किए धन
से कुछ लेना-देना नहीं है। माल्या जैसे लोग धन लेते हैं और देश से भाग जाते
हैं।उद्धव ने कहा, लोगों की गाढ़ी मेहनत से अर्जित कमाई टैक्सों
के भुगतान में जा रही है।जिन लोगों को भारी उम्मीद के साथ निर्वाचित किया गया,
वो अब टैक्स लगा रहे हैं।उन मुद्दों पर टैक्सों में छूट दी जा रही
है, जिसकी आवश्यकता नहीं है।आवश्यक वस्तुओं पर टैक्स लगाया
जा रहा है।सरकार की क्या नीति है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल महंगे हो गए
हैं और अब अनाज महंगे होंगे। उद्धव ने जानना चाहा, कैसे लोग
इस महंगाई में जीवन गुजारें।
