- Back to Home »
- Sports »
- IPL के जरिए खिलाड़ी को महज 40 दिन में ही लगभग 10 करोड़ की कमाई..... पूर्व कप्तान कपिल देव
Posted by : achhiduniya
13 April 2016
एक समय
था जब मां-बाप कहते थे बेटा ज्यादा मत खेल नहीं तो बर्बाद हो जायेगा लेकिन अब के
मां-बाप कहते हैं कि बेटा मेहनत से खेल इस बार तुझे IPL में सेलेक्शन लेना है। इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव ने कहा कि IPL
को देखते हुए अब माता-पिता का भी नजरिया बदल रहा है।देश को 1983
में पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले कपिल ने सरकार से क्रिकेट
और अन्य खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेल के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने, खेलने के लिए मैदान तैयार करने और खेल उत्पादों पर करों में छूट देने की
मांग की। पूर्व कप्तान ने बताया कि IPL के जरिए खिलाड़ी महज 40
दिन में ही लगभग 10 करोड़ की कमाई कर सकते हैं।कपिल
ने कहा, मुझे लगता है कि देश में क्रिकेट अब अच्छा करियर
ऑप्शन बन गया है और युवा इसके जरिए अपने करियर को नए आयाम तक ले जा सकते हैं। उन्होंने
बताया कि कार्पोरेट और मीडिया ने इसे प्रमोट कर दिया है अब सरकार की बारी है जिसे
खेल को बेहतर बनाने के लिए जरुरी कदम उठाने पड़ेंगे।
