- Back to Home »
- Religion / Social »
- श्रीराम जन्मोत्सव निकलेगी स्वर्ण जयंती की ऐतिहासिक शोभायात्रा......
Posted by : achhiduniya
13 April 2016
श्री
पोद्दारेश्वर राम मंदिर श्रीराम जन्मोत्सव शोभायात्रा समिति के स्वर्ण जयंती वर्ष
को ऐतिहासिक बनाया जा रहा है। 15 अप्रैल को निकलने वाली इस शोभायात्रा में नागपुर रामनगरी में तब्दील हो
जाएगा। इसके लिए व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चूंकि शोभायात्रा समिति अपने
50 वर्ष पूर्ण कर रही है इसीलिए इस वर्ष को स्वर्ण जयंती
वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। वर्ष भर विभिन्न समितियों द्वारा स्वर्ण जयंती
महोत्सव के तहत कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। रामनवमीं के दिन प्रात: 4 बजे
भगवान श्री राम का उत्थपान, मंगला आरती, अभिषेक तथा अभ्यंगस्नान किया जाएगा। प्रात: 5 बजे शहनाई वादन
होगा। इसके पश्चात श्रीरामकृष्ण मठ संकीर्तन मंडल द्वारा प्रात: 9 बजे कीर्तन प्रस्तुत किए जाएंगे। दोपहर 12 बजे
अभिषेक एवं षोडशोपचार पूजन होगा। शोभायात्रा में लगभग 350 संस्थाएं
और 14 हजार कार्यकर्ता अपनी सेवाएं दे रहे हैं। शोभायात्रा
के दौरान संपूर्ण रामायण की झलकियां दिखाई देंगी। मंदिर संयोजक रामकृष्ण पोद्दार
ने बताया कि शोभायात्रा में झांकियों की व्यवस्था इस ढंग से की जा रही है ताकि
रामायण को दर्शाया जा सके. इसके पश्चात रामदेव बाबा, राणी
सती माता सहित 4-5 झांकियों को रखा जाएगा। शोभायात्रा में 60 झांकियों को सम्मिलित किया गया है। इस वर्ष सात नई समितियों को मंदिर समिति
से जोडा गया है। ट्रस्टी ने बताया कि हर साल राम रथ खींचने वालों का हुजूम लग जाता
है। पिछले वर्ष 124 फीट लंबा रस्सा रथ को खींचने के लिए
बांधा गया था। इस साल रथ के रस्से को 172 फीट का किया गया है
ताकि सबको भगवान का रथ खींचने का मौका मिल सके।
इस दौरान बजरिया समाज के संयोजन में 1108 माताएं-बहनें एक जैसे परिधान में मंगल कलश एवं जवारे धारण कर रथ के समक्ष चलेंगी। 4 बजे रथ पर विराजे श्री विग्रहों के पूजन के पश्चात प्रथम माल्यार्पण महापौर प्रवीण दटके द्वारा किया जाएगा. इस दौरान विशिष्ट रूप से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, लोकमत पत्र समूह के एडिटोरियल बोर्ड के चेयरमैन व सांसद विजय दर्डा, सांसद अविनाश पांडे, सांसद अजय संचेती, पूर्व सांसद बनवारीलाल पुरोहित उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा मध्यप्रदेश सहित आसपास के क्षेत्रों से सेवाधारी शोभायात्रा की सेवा करने के लिए पहुंचते हैं। वे अक्सर ट्रक में अपनी सामग्री लेकर आते हैं, शोभायात्रा में सेवा देते हैं और रात तक लौट जाते हैं। ऐसे सेवाधारियों को पंजीकृत करने का कार्य भी मंदिर समिति कर रही है। ये सेवाधारी लगभग 100 से 150 किलोमीटर के दायरे से आते हैं। उक्त जानकारी श्री पोद्दारेश्वर राम मंदिर के ट्रस्टी पुनीत पोद्दार ने पोद्दारेश्वर राम मंदिर में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान दी।