Posted by : achhiduniya 15 May 2016

बालाजी और सोनी पिक्चर द्वारा बनाई गई फिल्म 'अजहर' उनके कामयाबी के शिखर पर पहुंचने से लेकर बदनामी की दलदल में धंसने की दास्तां पर आधारित है, जिसमें प्रमुख रूप से अजहरुद्दीन पर लगे मैच फिक्सिंग के आरोपों वाले मामले पर ही फोकस किया गया है। लगातार तीन शतक जडकर भारतीय क्रिकेट टीम में चमके हैदराबाद के मो अजहरुद्दीन (इमरान हाशमी) देखते ही देखते कामयाबी के आसमान पर छा जाते हैं और उनको भारतीय टीम का कप्तान बना दिया जाता है। कप्तान बनकर उनका साथी खिलाडियों के साथ मनमुटाव शुरू होता है, लेकिन असली गाज तब गिरती है, जब 99 टेस्ट मैच खेलने के बाद अजहर को मैच फिक्सिंग करने के आरोप में बर्खास्त कर दिया जाता है। लंदन से आई वकील मीरा (लारा दत्ता) अजहर के खिलाफ केस की पैरवी करती है। अजहर का केस उनके बचपन के दोस्त रेड्डी (कुणाल राय कपूर) लडते हैं। फ्लैश बैक में दिखाया जाता है कि कैसे मैच फिक्स करने वाले बुकी अजहर से संपर्क करते हैं। दूसरी ओर, अपनी पत्नी नौरीन (प्राची देसाई) को छोडकर अजहर एक्ट्रेस संगीता (नरगिस फाखरी) के इश्क में पडते हैं। अपनी पत्नी को तलाक देते हैं। 
कानूनी लडाई में उलझे अजहर को उनके दोस्तों से साथ नहीं मिलता, लेकिन उनका दोस्त रेड्डी हिम्मत नहीं हारता और अदालत से अजहर को इंसाफ मिलता है। उन पर लगा बैन हटा दिया जाता है।  करियर के पहले तीन टेस्ट मैचों में लगातार शतक जडकर वंडरब्वॉय बने मोहम्मद अजहरुद्दीन जहां भारतीय क्रिकेट के जगमगाते सितारे बने, वहीं मैच फिक्सिंग के आरोपों ने उनके करियर पर एक ऐसा दाग लगा दिया, जो कभी धुल नहीं पाया। मैच फिक्सिंग वाले मामले में बेकसूर साबित करने के लिए ही बनाई जा रही है और इसी लाइन पर काम किया गया, लेकिन पटकथा बेहद कमजोर रही। अजहर की निजी जिंदगी, क्रिकेटर के तौर पर कामयाबी और फिर मैच फिक्सिंग के स्कैंडल में तालमेल की कमी नजर आई। अजहर किस वजह से अपनी पत्नी को तलाक देकर संगीता से शादी करने का फैसला करते हैं, किसी को समझ में नहीं आया। कई मौकों पर जबरदस्ती की कल्पनाशीलता का इस्तेमाल किया गया। अजहर ने कभी भी मैन ऑफ द मैच संगीता के नाम नहीं किया, लेकिन इसे उनकी लव स्टोरी के साथ कनेक्ट कर दिया गया। संगीता का किरदार तो और ज्यादा कमजोर है। समझ में नहीं आता कि वे किस बात पर शादीशुदा और क्रिकेटर अजहर से कनेक्ट होती चली गईं।  
नौरीन का किरदार सिर्फ रोने-धोने वाली पत्नी तक सीमित रखा गया। मैच फिक्सिंग के स्कैंडल की बात करें, तो यहां भी मामला गडबड है। फिल्म की कहानी के मुताबिक, यदि अजहर बुकी से मिलते हैं, करोड की रकम स्वीकार करते हैं, तो फिर उनको बेकसूर ठहराने की कोई दलील का ग्राउंड नहीं बचता। कानूनी दलीलें तो बेहद कमजोर हैं। मीरा क्यों ये केस लडने के लिए लंदन से आती है, तमाम कमजोरियों के बावजूद इमरान हाशमी ने परदे पर अजहर का किरदार उतारने में भरपूर मेहनत की है। अजहरुद्दीन के लुक्स से लेकर स्टाइल तक वे काफी हद तक अजहर बनने में कामयाब रहे। फिल्म का संगीत अच्छा है। सभी गाने सुनने में अच्छे लगते हैं। तकनीकी रूप से भी फिल्म अच्छी है। टोनी डिसूजा के निर्देशन में बनी इस फिल्म का लेखन बेहद कमजोर है। 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ केजरीवाल को SIR की नोटिस, पत्नी, बेटे और माता-पिता समेत परिवार के 5 सदस्य भी Unmapped कैटगरी में।@ तिरुपति बालाजी-केमिकल और पाम ऑयल से बनाया गया था लड्डू प्रसादम, सुकृति फूड्स का मालिक गिरफ्तार।@ हनुमान अंश' फिल्म के बाद कैंची धाम में पहुंच रहा जनसैलाब, नीम करोली बाबा के मुरीद हुए हजारों।@ महाराष्ट्र को मिली नई रेल लाइन की सौगात, कोयला-सीमेंट हब को मिलेगा बड़ा फायदा, कर्नाटक तक कनेक्टिविटी।@ MP के पेट्रोल पंपों पर ₹2,000 से ज्यादा UPI पेमेंट बंद हो सकते हैं, मुंबई से भी उठी विरोध की आवाज।@ आजम खान के लिए जंतर-मंतर पर डटी सपा, जौहर यूनिवर्सिटी गिराने का भी विरोध-रामपुर की लड़ाई दिल्ली पहुंची @ CID का दावा-अभिषेक बनर्जी के PA ने TMC के खाते में जमा किए थे 7 करोड़ रुपये।@ मंच से PM मोदी की मिमिक्री पर घिरे राहुल गांधी, बुजुर्ग महिला के अपमान का आरोप- भड़की भाजपा।@ मुंबई में फ्लाईओवर से गिरी तेज रफ्तार BMW कार, 3 लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल।@ मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का किराया 7 हजार तक? 350 KM की स्वदेशी ट्रेन दौड़ेगी।@ मुंबई के लालबाग महागणपति पंडाल के पास फैला करंट, 8 साल की बच्ची समेत 2 लोगों की मौत।@ IIT बॉम्बे के छात्र साहिल के सुसाइड केस में जातिगत भेदभाव का भी आरोप, FIR में SC-ST एक्ट भी जुड़ा।@ गृह मंत्री अमित शाह को फूड पॉइजनिंग, हुबली के कार्यक्रम में नहीं हुए शामिल।@ कानून के शिकंजे में पूर्व IPS: एक पर जाति छुपाने की FIR, तो अकूत संपत्ति बनाने वाले DGP को 4 साल की जेल।@ भगवंत मान के काफिले के सामने रवनीत बिट्टू का विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया।@ भारत-बांग्लादेश रिश्ते नाजुक मोड़ पर- 101 समझौतों की समीक्षा करेगा ढाका।@ देश में कम मॉनसून- करीब 43% एरिया को कवर करने वाले 16 राज्यों में इस साल कम बारिश हुई।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -