Posted by : achhiduniya 09 May 2016

हम अपने बच्चे की हर बुरी हरकत या शरारत को नजरअंदाज कर उसे शह देते हैं जिससे वह जिद्दी व शरारती बन जाता है।जब घर आए मेहमानों के सामने वह उल्टी-सीधी शरारत करता है तो आपको शर्मसार होना पडता है। इसी प्रकार जब आप अपने बच्चे को लेकर कहीं जाते या जाती हैं, वह वहां भी शरारत करने से बाज नहीं आता। सामने वाला संकोच की वजह से भले ही उस समय कुछ न कहे, किंतु उसे बहुत बुरा लगता है। ऐसे शरारती बच्चों की पीठ-पीछे लोग तारीफ नहीं, बुराई ही करते हैं। बहुत से अभिभावक अपने शरारती बच्चों को कहीं अपने साथ ले जाना पसंद नहीं करते, लेकिन यदि आप उन्हें घर से ही समझाकर ले जाएं, तो उनके कारण आपको परेशानी का सामना नहीं करना पडेगा। आखिर बच्चे शरारतें क्यों करते हैं.......? इसके अनेक कारण हो सकते हैं जिसमें सबसे बडा कारण बडों का ध्यान आकर्षित करना है। 
जब घर के बडे उसे नजरअंदाज करते हैं तो वह ऐसी कोई शरारत जरूर करेगा जिससे आपका ध्यान उसकी ओर जाए। कई बार मां-बाप को तंग करने या चिढाने के लिए शरारतें करते है। बच्चों की शरारत को रोकने के लिए उन्हें मारना-पीटना या प्रताडित करना ठीक नहीं। इससे वे ढीठ हो जाते हैं। शरारत करने पर उन्हें कमरे में बंद कर देना या अन्य किसी तरह की सजा देना भी उचित नहीं। उस पर इतनी पाबंदी भी नहीं लगाए कि जो उसके बचपन को दफन कर दे। उन्हें यह बताएं कि शरारती बच्चों को कोई पसंद नहीं करता और जो बच्चे शरारत नहीं करते, वे सबके प्रिय बनते हैं। पने बच्चे को प्यार करना, पुचकारना, दुलारना तो समझ में आता है लेकिन उनकी शरारतों को अनदेखा करना ठीक नहीं। यदि उनकी शरारतें बढती जाएंगी तो इससे न केवल परिजन ही परेशान होंगे अपितु पास-पडोस तथा स्कूल से भी उसकी शिकायते आने लगेंगी।  छोटी-मोटी शरारतों को कोई भले ही अनदेखा कर दे, लेकिन यदि उनकी शरारतों से किसी को परेशानी उत्पन्न होती है, व्यवधान होता है या नुकसान पहुंचता है तो वे यही कहेंगे कि मां-बाप ने जरा भी सलीका नहीं सिखाया। कुछ बच्चे कभी शांत बैठ ही नहीं सकते। उन्हें हर समय कोई न कोई शरारत सूझती रहती है। वे उसका अंजाम जाने बगैर उसे करते हैं, फिर भले ही इसके लिए उन्हें डांट ही क्यों न खानी पडे। 
जब बच्चे का मन न तो पढाई में लगे और न ही खेलकूद में तो उसे खुराफात सूझती है। घर में दादा-दादी, चाचा-ताऊ, नाना-नानी, मामा, बुआ आदि के अत्यधिक लाड-प्यार की वजह से भी बच्चे शरारती बन जाते हैं। यदि बच्चे के माता-पिता उसे उसकी शरारत पर टोकते हैं तो घर के बुजुर्ग बच्चे का बचाव कर उसे शह देते हैं। इस तरह बच्चे की शरारती प्रवृत्ति बढती जाती है। बच्चों को इस बात से कोई मतलब नहीं कि उसकी शरारत सही है या गलत। कुछ बच्चे बुरी संगत के कारण भी शरारती बन जाते हैं। जब बच्चे स्कूल में पढते हैं और वहां उनकी दोस्ती उद्दंड किस्म के बच्चों से होती है तो वे शरारत के नए गुर उनसे सीखकर आते हैं। ऐसे भी बच्चे हैं जिनका शरारत करने का कोई उद्देश्य नहीं होता पर उन्हें ऐसा करने में बहुत मजा आता है। यानी वे मजा लेने के लिए शरारत करते हैं। जब भी बच्चा कोई ऐसी शरारत करे जो किसी को नुकसान पहुंचा सकती हो, तो इसे इसके लिए रोकिए। बच्चों को काबू में रखना या उन्हें अनुशासन का पाठ पढाना बहुत जरूरी है। 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ केजरीवाल को SIR की नोटिस, पत्नी, बेटे और माता-पिता समेत परिवार के 5 सदस्य भी Unmapped कैटगरी में।@ तिरुपति बालाजी-केमिकल और पाम ऑयल से बनाया गया था लड्डू प्रसादम, सुकृति फूड्स का मालिक गिरफ्तार।@ हनुमान अंश' फिल्म के बाद कैंची धाम में पहुंच रहा जनसैलाब, नीम करोली बाबा के मुरीद हुए हजारों।@ महाराष्ट्र को मिली नई रेल लाइन की सौगात, कोयला-सीमेंट हब को मिलेगा बड़ा फायदा, कर्नाटक तक कनेक्टिविटी।@ MP के पेट्रोल पंपों पर ₹2,000 से ज्यादा UPI पेमेंट बंद हो सकते हैं, मुंबई से भी उठी विरोध की आवाज।@ आजम खान के लिए जंतर-मंतर पर डटी सपा, जौहर यूनिवर्सिटी गिराने का भी विरोध-रामपुर की लड़ाई दिल्ली पहुंची @ CID का दावा-अभिषेक बनर्जी के PA ने TMC के खाते में जमा किए थे 7 करोड़ रुपये।@ मंच से PM मोदी की मिमिक्री पर घिरे राहुल गांधी, बुजुर्ग महिला के अपमान का आरोप- भड़की भाजपा।@ मुंबई में फ्लाईओवर से गिरी तेज रफ्तार BMW कार, 3 लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल।@ मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का किराया 7 हजार तक? 350 KM की स्वदेशी ट्रेन दौड़ेगी।@ मुंबई के लालबाग महागणपति पंडाल के पास फैला करंट, 8 साल की बच्ची समेत 2 लोगों की मौत।@ IIT बॉम्बे के छात्र साहिल के सुसाइड केस में जातिगत भेदभाव का भी आरोप, FIR में SC-ST एक्ट भी जुड़ा।@ गृह मंत्री अमित शाह को फूड पॉइजनिंग, हुबली के कार्यक्रम में नहीं हुए शामिल।@ कानून के शिकंजे में पूर्व IPS: एक पर जाति छुपाने की FIR, तो अकूत संपत्ति बनाने वाले DGP को 4 साल की जेल।@ भगवंत मान के काफिले के सामने रवनीत बिट्टू का विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया।@ भारत-बांग्लादेश रिश्ते नाजुक मोड़ पर- 101 समझौतों की समीक्षा करेगा ढाका।@ देश में कम मॉनसून- करीब 43% एरिया को कवर करने वाले 16 राज्यों में इस साल कम बारिश हुई।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -