Posted by : achhiduniya 10 June 2016


सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने रिपोर्ट जारी करते हुए कहा कि यह चिंता का विषय है कि दुनिया में सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं भारत में होती हैं। स्वीडन में पिछले वर्ष महज एक सड़क दुर्घटना हुई थी। उनका कहना था कि इन दुर्घटनाओं में 90 प्रतिशत तक सुधार लाया जा सकता है। देश में औसतन हर घंटे 57 सड़क दुर्घटनाएं होती हैं,जिनमें 17 लोग अपनी जान गंवा देते हैं मतलब रोज़ाना 1374 दुर्घटनाओं में तक़रीबन 400 लोगों की मौत होती है।ये चौंकाने वाला दर्दनाक सच ख़ुद भारत सरकार के सड़क परिवहन मंत्रालय की उस रिपोर्ट से आया है जो साल 2015 में देश भर में हुई सड़क दुर्घटनाओं के बारे में है। गडकरी ने कहा,उनकी सबसे बड़ी चिंता दुपहिया वाहन दुर्घटनाओं में बड़ी संख्या में युवकों के मारे जाने को लेकर है। यह संख्या लगातार बढ रही है और वर्ष-2013 के 26% की तुलना में वर्ष-2015 में 29% दुपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुए हैं। 
पिछले वर्ष दुपहिया वाहनों के कारण करीब 80,000 लोग मारे गए। जिनमें 54% से ज्यादा 15 से 34 साल की उम्र के युवा शामिल थे। उन्होंने इस तरह की दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आधुनिक तकनीक से सस्ते और हल्के हेलमेट बनाने का विशेषज्ञों तथा इंजीनियरों से आग्रह किया और कहा, जिसके पास भी इस तकनीक के सुरक्षित हेलमेट हों उन्हें मंत्रालय के समक्ष लाकर उन पर विचार किया जा सकता है।  डॉक्टरों के मुताबिक 80 प्रतिशत भारतीयों को कभी न कभी रीढ़ या कमर दर्द से जूझना पड़ता है, वहीं 35% लोग गंभीर पीठ दर्द के शिकार होते हैं। इसकी एक बड़ी वजह वो स्पीड ब्रेकर हैं जो गलत तरीके से बनाए जाते हैं।केंद्रीय मंत्री ने सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में वृद्धि के लिए फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस को भी एक कारण बताया और कहा कि देश में 30 प्रतिशत लाइसेंस फर्जी बन रहे हैं। इन पर लगाम कसना आवश्यक है। 
इसके लिए कम्प्यूटराइज्ड सिस्टम तैयार किया जा रहा है जिसमें फर्जी लाइसेंस बनने की संभावना ही नहीं रहेगी। रिपोर्ट में ओवरलोड वाहनों को भी सड़क दुर्घटना की वजह बताते हुए कहा गया है कि पिछले वर्ष इस कारण 77 हजार से अधिक दुर्घटनाएं हुई हैं जिनमें 25 हजार से ज्यादा लोग मारे गए। गडकरी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य सड़क दुर्घटनाओं में 2020 तक 50 फीसदी की कमी लाना है। सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने खुद माना कि जो देश की ज्यादातर सड़कों पर जो स्पीड ब्रेकर बनाए जा रहे हैं वो दरअसल लोगों को नुकसान पहुंचा रहे हैं,इसीलिए उन्होने एक ऐसी योजना पर काम शुरू करने की बात कही है,जिससे ये दुर्घटनाएं बंद हो सके। नितिन गडकरी ने भारत में वर्चुअल स्पीड ब्रेकर बनाने की संभावनाओं पर काम करने की बात कही है। 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ ईरान-इजरायल युद्ध ने किसान-व्यापारियों को दे दी टेंशन, मुंबई के JNPT पोर्ट पर कंटेनरों की कतार।@ नीतीश के बेटे निशांत की पॉलिटिक्स में ग्रैंड एंट्री।@ ईरान में खामेनेई की हत्या पर सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी ने उठाए सवाल, कहां- संसद में हो चर्चा।@ PM मोदी के नाम एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, 30 मिलियन सब्सक्राइबर्स के साथ बने डिजिटल दुनिया के बेताज बादशाह।@ खामेनेई की मौत पर जम्मू -कश्मीकर में पत्थ रबाजी, पुलिस की चेतावनी- कड़ी कार्रवाई होगी।@ बिना घूस भर्ती, उम्र सीमा में 5 साल की राहत, 7वां वेतन आयोग लागू,बंगाल में अमित शाह का बड़ा वादा।@ सेक्स क्राइम की जानकारी नहीं थी-एपस्टीन केस में बिल क्लिंटन से पूछताछ का वीडियो जारी, हिलेरी का फूटा गुस्सा।@ युवाओं को नशों के खतरे से बचाने के लिए पंजाब सरकार की लड़ाई लगातार जारी रहेगी- CM भगवंत मान।@ DTC बसों में पिंक कार्ड अनिवार्य करने पर सियासी घमासान, सौरभ भारद्वाज ने लगाए बीजेपी पर आरोप।@ ईरान के स्कूल में मारी गईं 165 बच्चियों के लिए JCB से खोदी गईं कब्रें।@ ईरान पर इजरायल-अमेरिका का हमला, पाकिस्तानियों पर टूटा कहर। @ भिंड में बुजुर्ग महिला से पुलिस ने की मारपीट! DIG ने चौकी प्रभारी को किया लाइन अटैच।@ नायब सिंह सरकार का बजट हरियाणा के लोगों के सपनों को तोड़ने वाला बजट- अनुराग ढांडा।@ खाड़ी देशों में फंसे युवाओं और विद्यार्थियों के परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है पंजाब सरकार-सीएम भगवंत मान।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -