Posted by : achhiduniya 10 June 2016

अक्सर अपने बच्चे को अपने से दूर करते समय माता-पिता के मन में अनेक आशंकाएं आती हैं और बुरे ख्याल भी आते हैं। उन्हें लगता है कि उनके बगैर बच्चा अलग कैसे रहेगा....? उसकी सुख-सुविधा और सेहत का ख्याल कौन रखेगा..? उसने खाया-पीया या नहीं या उसकी नींद पूरी हुई या नहीं आदि बातों पर कौन ध्यान देगा...? कहीं वह बीमार हो गया तो उसकी देखभाल कौन करेगा.....? अनेक प्रश्न उनके दिमाग में चलते रहते हैं। इन सबके अतिरिक्त, एक प्रश्न और उनके जहन  में होता है कि अनजान लोगों के बीच वह कैसे रहेगा...? क्या उसे अपने घर-परिवार की याद नहीं आएगी...? यदि बात बेटी की हो तो मन में तरह-तरह के कुविचार आने लगते हैं। उसकी सुरक्षा को लेकर वे इस तरह चिंतित होते हैं कि पूछो मत अब ऐसे मां-बाप को कौन समझाएं कि इन सब आशंकाओं की वजह से उसे घर पर बैठाए तो रखा नहीं जा सकता। 
कुछ मां-बाप सोचते हैं कि अकेले रहने से कहीं वह बिगड़ तो नहीं जाएगा....? उसे बिगड़ना होगा तो आपके साथ रहकर भी बिगड़ सकता है और यदि नहीं बिगड़ना होगा तो बुरी संग-सोहबत भी उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। अत: अपनी इन सारी कुशंकाओं को छोड़कर उसे दुनिया को जानने-समझने के लिए अन्यत्र भेजने में संकोच नहीं करना चाहिए। फिर देखिए, जब वह पढ-लिखकर एक काबिल और नेक इंसान बनकर लौटेगा तो आपका सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा। बच्चों को अच्छी तालीम के लिए अपने से दूर भेजना हो तो इसके लिए पहले उसे मानसिक तौर पर तैयार करें। आमतौर पर हम जब कभी अपने बच्चे को अन्यत्र पढने भेजते हैं तो वहां किसी होस्टल में उसके रहने का प्रबंध कर देते हैं। इसके लिए भी उसके पहले से तैयार करें। उसे बताएं कि कुछ ही दिनों के लिए वहां रहना है और बीच-बीच में आप उससे मिलने आती रहेंगी या छुट्टियों में वह अपने घर आ सकेगा। इससे उसे संबल मिलेगा। हां, उसे होस्टल एटीकेट्स के बारे में जरूर बता दें। 
वहां का रहन-सहन, व्यवस्था, खानपान, अनुशासन, यारी-दोस्ती के बारे में खुलकर बात करें। उसे बताएं कि होस्टल में रहकर नए-नए दोस्त या सहेलियां बनाई जा सकती हैं। उसे अपने रूममेट के साथ रूम शेयर करने के बारे में भी समझाएं। वहां भेजने के पूर्व उसे अपने छोटे-मोटे कामों और जरूरतों के लिए आत्मनिर्भर होना सिखाएं, जैसे कपड़े धोना, उन पर आयरन करना आदि-आदि ...... बच्चों को आपसे संपर्क रखने के लिए मोबाइल फोन या स्मार्टफोन देने में कोई हर्ज नहीं है, लेकिन उन्हें सख्त लहजे में समझाइश दें कि इसका दुरुपयोग नहीं होना चाहिए। जब कभी आप अपने बच्चे से मिलने होस्टल जाएं तो वहां वार्डन के अलावा उसके अन्य दोस्तों से भी मिलें। 
वार्डन से अपने बच्चे के आचरण, व्यवहार आदि के बारे में पूछें कि उन्हें कोई शिकायत तो नहीं...?इसी प्रकार, अपने बच्चे से भी पूछें कि यहां कोई परेशानी तो नहीं है.....? आमतौर पर बच्चे घर आने के लिए कुछ भी बहाना कर देते हैं, लेकिन आपको तब तक उसकी बात पर ध्यान नहीं देना है जब तक कि परेशानी वाकई गंभीर न हो। चाहें तो उसका होस्टल बदल सकती हैं। बच्चे को दिन में बार-बार टेलीफोन कर उसे हालचाल न पूछें, अन्यथा उसका मन विचलित हो जाएगा। उससे फोन पर यह कदापि नहीं पूछे कि उसे तुम्हारी याद आ रही है या नहीं कि वह अपने घर परिवार को मिस तो नहीं कर रहा है....? हमेशा उसे आगे बड़ने के लिए मोटिवेट करते रहे।   

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ एमकेपी कॉलेज देहरादून में ऑनलाइन परीक्षा रैकेट का भंडाफोड़, सर्वर रूम से रिमोट एक्सेस के जरिए हल हो रहे थे पेपर।@ फ्लाइट में लाउड म्यूजिक वालों की खैर नहीं! सहयात्रियों को परेशान किया तो तुरंत उठेगा एक्शन।@ महाशिवरात्रि पर राष्ट्रपति और पीएम मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने दीं शुभकामनाएं।@ दिल्ली के रोहिणी में ताबड़तोड़ फायरिंग, गोगी गैंग से जुड़ा युवक मारा गया, इलाके में दहशत।@ लिस्ट में नकली वोटरों के नाम शामिल कर बुरे फंसे ममता के अधिकारी, तय हुई FIR की डेडलाइन।@ गंदी राजनीति से किसानों को डराने की कोशिश,राहुल गांधी पर शिवराज का पलटवार।@ हाथियों के हमले में किसी की जान गई तो खैर नहीं, 12 दिन में दें मुआवजा- CM हेमंत सोरेन का सख्त निर्देश।@ NTA NET JRF रिजल्ट पर DU छात्रों और प्रोफेसरों के सवाल, इतिहास पेपर में 9 बड़ी गलतियां, 84 हजार छात्र प्रभावित।@ किडनी रैकेट केस में दिल्ली के डॉक्टर का आई डोंट रिमेंबर फॉर्मूला, पुलिस पूछताछ में नहीं दे रहा सीधा जवाब।@ कोलंबो में टीम इंडिया का शाही इस्तकबाल, रहमान डकैत वाले अंदाज में अर्शदीप ने डांस से लूटी महफिल।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -