Posted by : achhiduniya 21 June 2016

भारतीय संस्कृति में अतिथि को देवता की तरह पूजा जाता है. अतिथि देवो भव:. अत: जब भी घर में मेहमान आते हैं चाहे दावत के विषय में हो या यदा-कदा ही घर में मिलने के घर पर पधारें, उनका अभिवादन व आदर सत्कार दिल से करें।  उन्हें यह प्रतीत कराएं कि वे आपके लिए विशिष्ट हैं। किसी को दावत पर बुलाना है तो विशेष तैयारी करनी आवश्यक है क्योंकि दस लोगों को घर में बुलाकर खाना खिला देने का अर्थ दावत नहीं होता वरन् दावत शब्द अपने आप में ही मौज-मस्ती तथा एक अच्छा समय साथ-साथ बांटने का भाव है। अत: सफल दावत के लिए हमें कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना अनिवार्य है। दावत से एक या दो दिन पहले घर की सफाई अच्छी तरह कर लेनी आवश्यक है क्योंकि दावत के दिन रसोईघर से छुट्टी मिलने की संभावना कम रहती है।
घर के ड्राइंग रूम तथा डाइनिंग रूम के साथ-साथ टॉयलेट आदि की सफाई करना न भूलें। कई बार ऐसा भी होता है कि दावत के दिन गृहस्वामिनी स्वयं नख-शिख श्रृंगार से लदी होती है किन्तु घर की सफाई के साथ-साथ टायलेट व रसोई के लिए समय नहीं निकाल पाती। ऐसा कर वह अपनी फूहड़ता का परिचय देती हैं। मेजबान के साथ मेहमान के शिष्टाचार भी अपने में महत्वपूर्ण हैं। किसी के घर दावत में जाने या यदा-कदा मिलने जाने पर भी कुछ औपचारिकताएं हैं जिन्हें मेहमानों को विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। आप जिस समय पर आमंत्रित हैं उसी समय या उससे दस पांच मिनट आगे-पीछे मेजबान के घर जाएं किन्तु बहुत पहले जाने से मेजबान को परेशानी हो सकती है क्योंकि उस समय के लिए वह अपने आपको प्रस्तुत नहीं कर पाते। अपने बच्चों के साथ जाने से पूर्व उन्हें सभी प्रकार के शिष्टाचार से अवगत कराएं ताकि किसी भी स्थिति में आपको शर्मिंदा न होना पडे। समय से अधिक लेट न पहुंचें क्योंकि मेजबान के अन्य कार्यक्रम भी हो सकते हैं। 
किसी कारण से आप दावत में न पहुंच रहे हों तो पहले ही क्षमा मांग लेना उचित है। आजकल दावतों में बहुत अधिक व्यंजन बनाने का फैशन नहीं रहा। एक-दूसरे के साथ मेल खाते चुनिंदा व्यंजन बनाएं। व्यंजनों की कुछ तैयारी दावत के पहले दिन ही कर लें ताकि दावत के दिन आप तनाव मुक्त रहे  न ही थकी न निढाल लगें। टेबल मैट, नैपकिन, नमक, काली मिर्च आदि औपचारिकताएं मेज पर रखना अनिवार्य है। जगह कम हो तो बुफे सिस्टम करें। दावत में बैठने की व्यवस्था बच्चे, जवान व बूढों को मद्देनजर रखते हुए करनी चाहिए। दावत में बच्चे भी आ रहे हों तो उनकी खेलने की व्यवस्था से लेकर बैठने की व्यवस्था उनके आराम को देखकर करनी चाहिए। खाना देते समय उन्हें कांच के बर्तन न देकर अनब्रेकेबल बर्तनों में खाना दें तो अधिक सुविधाजनक होगा। अगर अन्य मेहमानों को भी बैठाकर खिलाने की व्यवस्था करनी हो तो कुर्सी की दूरी इतनी रहे कि एक-दूसरे से बातचीत करने में सुविधा रहे। रोशनी के विषय में भी आप ध्यान दें। जब सवाल साथ में बच्चों के खाने का हो तो कैन्डल लाइट डिनर बच्चों व बूढों के साथ न करें तो बेहतर होगा। 
कुछ और भी जरूरी बातें:-घर में मेहमान आने से आधे घंटे पूर्व अपने काम निपटा लीजिए। हर मेहमान के पास कुछ देर बैठकर बातें करें। वे आपके साथ खाना खाने के अतिरिक्त आपके साथ कुछ समय मनोरंजन के लिए भी आए हुए हैं। अपने मेहमानों के समक्ष अपनी व्यवस्था तथा अपनी थकान को न दर्शाएं। यह अत्यंत आवश्यक है कि आप खाने की तारीफ करना न भूलें। दावत से लौटते समय भी आप एक बार फिर खाने की प्रशंसा व धन्यवाद देना न भूलें। किसी कारणवश आपकी तबीयत ठीक नहीं है तो उदासीन न हों बातचीत में थोड़ा बहुत हिस्सा अवश्य लें। अपने खाने की पसंद-नापसंद की चर्चा उस समय करना ठीक नहीं, अत: उस समय इस चर्चा को न खाने की मेज पर हमें किसी के व्यक्तित्व को निकट से देखने या परखने का अवसर मिलता है, अत: खाने की मेज पर खाने से लेकर परोसने की कला अपने में ही महत्वपूर्ण है। मेहमानों को विदा करते समय उनके आने का धन्यवाद प्रकट करें। अपने व्यवहार से यह प्रकट न करें कि जैसे-तैसे खाना खिलाकर आपने काम निपटाया है।

  

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ केजरीवाल को SIR की नोटिस, पत्नी, बेटे और माता-पिता समेत परिवार के 5 सदस्य भी Unmapped कैटगरी में।@ तिरुपति बालाजी-केमिकल और पाम ऑयल से बनाया गया था लड्डू प्रसादम, सुकृति फूड्स का मालिक गिरफ्तार।@ हनुमान अंश' फिल्म के बाद कैंची धाम में पहुंच रहा जनसैलाब, नीम करोली बाबा के मुरीद हुए हजारों।@ महाराष्ट्र को मिली नई रेल लाइन की सौगात, कोयला-सीमेंट हब को मिलेगा बड़ा फायदा, कर्नाटक तक कनेक्टिविटी।@ MP के पेट्रोल पंपों पर ₹2,000 से ज्यादा UPI पेमेंट बंद हो सकते हैं, मुंबई से भी उठी विरोध की आवाज।@ आजम खान के लिए जंतर-मंतर पर डटी सपा, जौहर यूनिवर्सिटी गिराने का भी विरोध-रामपुर की लड़ाई दिल्ली पहुंची @ CID का दावा-अभिषेक बनर्जी के PA ने TMC के खाते में जमा किए थे 7 करोड़ रुपये।@ मंच से PM मोदी की मिमिक्री पर घिरे राहुल गांधी, बुजुर्ग महिला के अपमान का आरोप- भड़की भाजपा।@ मुंबई में फ्लाईओवर से गिरी तेज रफ्तार BMW कार, 3 लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल।@ मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का किराया 7 हजार तक? 350 KM की स्वदेशी ट्रेन दौड़ेगी।@ मुंबई के लालबाग महागणपति पंडाल के पास फैला करंट, 8 साल की बच्ची समेत 2 लोगों की मौत।@ IIT बॉम्बे के छात्र साहिल के सुसाइड केस में जातिगत भेदभाव का भी आरोप, FIR में SC-ST एक्ट भी जुड़ा।@ गृह मंत्री अमित शाह को फूड पॉइजनिंग, हुबली के कार्यक्रम में नहीं हुए शामिल।@ कानून के शिकंजे में पूर्व IPS: एक पर जाति छुपाने की FIR, तो अकूत संपत्ति बनाने वाले DGP को 4 साल की जेल।@ भगवंत मान के काफिले के सामने रवनीत बिट्टू का विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया।@ भारत-बांग्लादेश रिश्ते नाजुक मोड़ पर- 101 समझौतों की समीक्षा करेगा ढाका।@ देश में कम मॉनसून- करीब 43% एरिया को कवर करने वाले 16 राज्यों में इस साल कम बारिश हुई।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -