Posted by : achhiduniya 27 June 2016

कभी कभी एक व्यक्ति ही नहीं  समूह का समूह अपनी नकारात्मक आशंकाओं के प्रति इस कदर आस्था रखता है कि बिना अनदेखे भविष्य की चिंता किए बड़ी से बड़ी बात कह देता है, जिसकी बाद में भरपाई करना मुश्किल साबित होने लगती है। जब एडिसन विद्युत बल्ब बनाने की अपनी परियोजना पर काम कर रहे थे, तब ब्रिटिश पार्लियामेंट के विद्वान सांसदों की एक समिति ने मजाक करते हुए कहा था कि यह चीज यानी विद्युत बल्ब, अटलांटिक के पार के हमारे मित्रों (अमेरिकी लोगों) के लिए ठीक हो सकती है, लेकिन विज्ञान एवं व्यावहारिकता की समझ रखने वालों के लिए यह ध्यान देने लायक नहीं है। आज जिस परमाणु ऊर्जा की बदौलत दुनिया के बड़ी तादाद में बिजली की जरुरतें पूरी हो रही हैं। 
साथ ही जिसे अथाह ऊर्जा का स्रोत भी माना जा रहा है, उसी परमाणु ऊर्जा पर उस वैज्ञानिक को भी भरोसा नहीं था जिसने इतिहास में पहली बार परमाणु विखंडन संभव करके दिखाया था।  ब्रिटेन के महान वैज्ञानिक रदरफोर्ड जिन्होंने पहली बार परमाणु विखंडन में सफलता पाई थी। उनका कहना था कि इसमें निहित ऊर्जा बहुत ही कम है। अत: इसको 'ऊर्जा स्रोत' के रूप में नहीं देखा जा सकता। आज फ्रांस की तकरीबन 90 फीसदी ऊर्जा जरूरतें परमाणु ऊर्जा से ही हासिल हो रही हैं। टीवी के बारे में भी शुरू से ही ऐसी भविष्यवाणियां हो रही थी कि इसका जीवन बहुत दिनों का नहीं है। हॉलीवुड में अकेडमी सम्मान विजेता एक्टर, प्रोड्यूसर, डायरेक्टर डेरिल जानुक ने 1946 में ही कह दिया था कि टीवी ज्यादा दिन नहीं चलेगा। डेरिल जानुक का मानना था कि लोग प्लाइवुड के बॉक्स को घूरते-घूरते ऊब जाएंगे। जबकि जानुक के पहले भी साल 1926 में अमेरिकी इनवेंटर ली डिफॉरेस्ट ने कहा था कि थ्योरिटिकली तो टेलिविजन का चल पाना संभव है, लेकिन कारोबारी लिहाज से इसका चल पाना नामुमकिन है। 
आज का नतीजा आपके सामने है। एक जमाना था, जब रेलगाड़ी  की कामयाबी को लेकर आशंकाएं थीं और ये आशंकाएं आम लोगों से लेकर कई महान तकनीकी विशेषज्ञों तक को थीं। यहां तक कि यूनिवर्सिटी कॉलेज, लंदन के विद्वान प्रोफेसर डॉ लार्डर ने भी घोषणा कर दी थी तेज गति से रेल यात्रा संभव ही नहीं है। लेकिन ब्रिटिश सरकार अपने विश्‍वास पर कायम रही और इतिहास गवाह है कि उसका विश्‍वास किस कदर कामयाब हुआ। आज की तारीख में अगर पूरी दुनिया की रेलगाडियां एक सप्ताह के लिए बंद हो जाएं तो 50 खरब डॉलर से ज्यादा का कारोबारी नुकसान हो जाए। लेकिन आशंकाएं तो आशंकाएं हैं। सिर्फ रेलगाड़ी को लेकर ही नहीं हवाई जहाज को लेकर भी तमाम नकारात्मक अनुमान व्यक्त किए गए थे, जो इस धारणा के पक्ष में थे कि हवा में भारी उड़ने वाली मशीनों का निर्माण असंभव है। प्रख्यात वैज्ञानिक एवं ब्रिटिश रायल सोसायटी के अध्यक्ष लार्ड केल्विन ने 1895 में यह भविष्यवाणी की थी।
किंतु इंसान उड़ा और वह भी महज 8 साल बाद ही सन 1903 में सिर्फ लार्ड केल्विन ने ही नहीं बल्कि महान वैज्ञानिक एडिसन भी यही मानते थे कि उड़ने वाली मशीन का निर्माण संभव नहीं है। जिस तरह उड़ने वाली मशीन यानी विमान को लेकर इसके मूर्त रूप लेने के पहले तक तमाम जिद्दी आशंकाएं व्यक्त की जा रही थीं। उसी तरह हवाई जहाज बन जाने के बाद भी उसी दुनिया के तमाम तकनीकी विशेषज्ञ यह मानने को तैयार नहीं थे कि शुरुआती दौर के हवाई जहाजों से बड़ा और उन्नत हवाई जहाज भी किसी दिन अस्तित्व में आएगा। इंसान की तमाम शानदार और सपनीली कामयाबियों में असफल अनुमानों का अप्रतिम योगदान है, बल्कि अगर कहें कि हर महान कामयाबी एक असफल अनुमान का नतीजा है तो इसमें कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। अब भला यह बात कौन सोच सकता है कि आज जिस फोन के बिना दुनिया का एक पल गुजारा नहीं है, कभी इसी फोन के बारे में अमेरिकी राष्ट्रपति का अनुमान था कि इसे कोई इस्तेमाल नहीं करेगा। 

जबकि आज स्थिति यह है कि दुनिया की आबादी करीब 7.5 अरब है और दुनिया में फोनों की संख्या कोई 11 अरब के पार है,लेकिन जब ग्राहम बेल ने टेलीफोन का आविष्कार किया और इसका बहुत जोर-शोर से तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति रदरफोर्ड हेज (1877-81) के सामने प्रदर्शन किया तो टेलीफोन का प्रदर्शन देखकर राष्ट्रपति प्रभावित तो हुए, ग्राहम बेल की पीठ भी थपथपाई लेकिन बड़ी मासूमियत से अफसोस के भाव वाला चेहरा बनाकर कहा, आविष्कार तो ठीक है किंतु इस चीज को भला कौन इस्तेमाल करना चाहेगा? यकीन मानिए अगर अमेरिकी राष्ट्रपति की इस नकारात्मक टिप्पणी से ग्राहम बेल हतोत्साहित हो गए होते तो आज टेलीफोन की मौजूद सपनीली दुनिया भला कहां होती।  

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ यूपी पंचायत चुनाव पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने को गलत बताया, इलेक्शन की समयसीमा मांगी।@ कर्णप्रयाग रेल लाइन से बदलेगी तस्वीर,दिल्ली से चारधाम यात्रा आसान होगी, 7 घंटे बचेंगे, मेरठ-ऋषिकेश रैपिड रेल।@ दिल्ली में अब से राजस्व अधिकारियों के पास होगी कार्यकारी मजिस्ट्रेट की पावर, LG ने दी मंजूरी। @ कानुपर-एयरपोर्ट पर विमान के पंखे से महिला ट्रेनी घायल, घटना दबाए रहे अफसर, DGCA की टीम जांच के लिए पहुंची।@ बिहार टेंडर घोटाले पर तेजस्वी के सीएम सम्राट से 20 सवाल, चार्जशीट में बड़ी मछली छोड़ने का आरोप।@ राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला-8 आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी, टिन्नू के घर से ज्वेलरी और कागजात बरामद।@ हिमाचल के चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत- पेड़ों पर लटके मिले शव।@ CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान, श्री अकाल तख्त के सामने पेश होंगे AAP के मंत्री-विधायक, हर फैसला स्वीकार।@ रिटायर्ड DIG पर ED का शिकंजा, प्रसांता कुमार दत्ता की 53 करोड़ की संपत्ति अटैच।@ दिल्ली और उत्तराखंड में आतंकी हमले का अलर्ट जारी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था।@ हर घर तक पहुंचेगा नल से जल, ग्रेटर नोएडा में 38 गांवों में तेजी से चल रहा पाइपलाइन काम।@ पीएम मोदी ने किया $175 मिलियन के पैकेज और जन औषधि केंद्र का बड़ा ऐलान।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -