Posted by : achhiduniya 15 June 2016

सभी को चमकते दांत और सांसों की ताजगी अच्छी लगती है, चाहे अपनी हो या दूसरों की। अगर आपको ऐसा लगता है कि आपके दांतों की चमक भी कम है और सांस में ताजगी भी नहीं है तो अपनाएं कुछ उपाय ताकि आप भी चमकीले दांतों और महकती सांसों के हकदार बन सकें। पानी का करें अधिक प्रयोग:- पानी पीना तो स्वास्थ्य के लिए हितकर होता ही है क्योंकि शरीर के विषैले तत्व पानी द्वारा यूरिन के और पसीने के रास्ते बाहर निकलते हैं तो आपको फिट रखने में सहायता करते हैं। इसी प्रकार अगर हम मुंह में पानी भरकर खूब तेजी से घुमाएं और पानी को बाहर फेंक दें तो अपने आप मुंह से बैक्टीरिया बाहर निकल जाएंगे। दिन में 4 से 5 बार ऐसा करें। इससे दांतों में फंसे कण बाहर निकल जाएंगे। दांत तो साफ रहेंगे ही, सांस भी ताजी बन रहेगी। 
चबाएं च्यूंगम:- दांतों की सेहत के लिए च्यूंगम चबाना अच्छा रहता है। इसके चबाने से मुंह में लार का बहाव बढता है जिससे कैविटी कम होती है। इसलिए जब आप कुछ नहीं खा रहे या अगले दो घंटों में भी कुछ नहीं खाना तो च्यूंगम को मुंह में रखकर धीरे-धीरे चबाएं और मुंह की गंदी गंध से भी छुटकारा पा सकते हैं।हर खाने के बाद करें कुल्ला:- कुछ भी खाएं उसके बाद कुल्ला करने की आदत बनाएं ताकि खाने के कण आपके दांतों को नुकसान न पहुंचा सकें। ज्यादा देर तक चिपके कण मुंह में दुर्गंध भी पैदा करते हैं। कुल्ला करते समय पानी को मुंह में अच्छी तरह घुमाएं और फेंक दें। इसे दिन में दो से तीन बार करें। इस आदत से दांत भी साफ रहेंगे और आपकी सांसें भी ताजी रहेंगी। अपने पास रखें छोटा डेंटल किट:- बाहर खाना, खाना है या आफिस जाना है तो अपने पास छोटा टूथब्रश और माउथ फ्रेशनर रखने की आदत डालें।
 कभी नॉनवेज, सलाद में प्याज आदि खाया हो तो दांतों को ब्रश करें और माउथ फ्रेशनर से कुल्ला कर लें। दांत भी साफ रहेंगे और सांसें भी ताजी बनी रहेंगी। चाय-कॉफी का सेवन कम करें:-चाय-कॉफी के अधिक सेवन से दांतों की चमक कम होती है। जब चाय-कॉफी पीने का मन करे तो फ्रूट खा लें। फ्रूट के सेवन प्राकृतिक फाइबर दांतों को मजबूती तो देंगे ही, साथ ही दांत भी साफ रहेंगे। वही नमक से या दातुन से या फिर नीम के पत्तो से दाँतो को ब्रश की तरह जरूर प्रयोग किया करे। 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ एमकेपी कॉलेज देहरादून में ऑनलाइन परीक्षा रैकेट का भंडाफोड़, सर्वर रूम से रिमोट एक्सेस के जरिए हल हो रहे थे पेपर।@ फ्लाइट में लाउड म्यूजिक वालों की खैर नहीं! सहयात्रियों को परेशान किया तो तुरंत उठेगा एक्शन।@ महाशिवरात्रि पर राष्ट्रपति और पीएम मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने दीं शुभकामनाएं।@ दिल्ली के रोहिणी में ताबड़तोड़ फायरिंग, गोगी गैंग से जुड़ा युवक मारा गया, इलाके में दहशत।@ लिस्ट में नकली वोटरों के नाम शामिल कर बुरे फंसे ममता के अधिकारी, तय हुई FIR की डेडलाइन।@ गंदी राजनीति से किसानों को डराने की कोशिश,राहुल गांधी पर शिवराज का पलटवार।@ हाथियों के हमले में किसी की जान गई तो खैर नहीं, 12 दिन में दें मुआवजा- CM हेमंत सोरेन का सख्त निर्देश।@ NTA NET JRF रिजल्ट पर DU छात्रों और प्रोफेसरों के सवाल, इतिहास पेपर में 9 बड़ी गलतियां, 84 हजार छात्र प्रभावित।@ किडनी रैकेट केस में दिल्ली के डॉक्टर का आई डोंट रिमेंबर फॉर्मूला, पुलिस पूछताछ में नहीं दे रहा सीधा जवाब।@ कोलंबो में टीम इंडिया का शाही इस्तकबाल, रहमान डकैत वाले अंदाज में अर्शदीप ने डांस से लूटी महफिल।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"भव्य रक्तदन शिबीर स्व श्री शिवरतन काबरा जी के जन्मविशेष पुण्यस्मरण पर स्टोन मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -