Posted by : achhiduniya 30 June 2016

सभी को चटपटा खाना बहुत अच्छा लगता है। चाहे वह इमली की चटनी हो या फिर तेज धनिये की चटनी अगर खाने के साथ अचार ना हो तो मानो खाने का स्वाद ही नही आता। अब सवाल यह है की अचार बनाया जाए तो उसे अधिक समय तक कैसे ताजा रखा जाए? आइए जानते है दादी माँ के नुस्के....अचार डालते समय और बाद में भी कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। जिस भी फल या सब्जी का अचार डालना हो वह फ्रेश और अच्छी हालत में हो। जिस जार में अचार डालना हो उसे गरम पानी से भली प्रकार धो कर सूखे कपड़े से पोंछें और कुछ देर पंखे के नीचे रखें। फिर सिरके में कपड़ा  भिगो कर जार में सब ओर चुपड़ दें। जार कांच का हो तो बेहतर है। उसमें से आपको दिखता रहेगा कि कहीं कुछ गड़बड़  तो नहीं है।
 प्लास्टिक के जार का प्रयोग न करें क्योंकि उससे रिएक्शन हो सकता है। अचार को धूप दिखाने के बाद शाम को अंदर अवश्य रखें वरना दिन भर की प्राप्त हुई सौर ऊर्जा रात की ठंडक से बेकार हो जाएगी। मीठी चटनी या मुरब्बा आदि को खुला रख कर ही ठंडा होने दें क्योंकि भाप से ढक्कन पर बनी बूंदें उन्हें खराब कर सकती हैं। सभी मसाले साफ करके पहले से तैयार रखें। उन्हें कड़ाही में हल्का सा भून लें। इससे नमी होने की संभावना नहीं रहती। तेल खूब गरम करने के बाद बिल्कुल ठंडा करके ही डालें। अचार तेल में डूबा रहना चाहिए। उसे दबा-दबा कर जार में भरें। सूखे चम्मच से ही अचार निकालें। थोड़ा अचार किसी छोटी शीशी में निकाल कर रखें। बार-बार जार को नहीं खोलना चाहिए। बच्चों को अचार न निकालने दें क्योंकि वे जार में गीला व जूठा चम्मच डाल सकते हैं। 
अचार में नमक भी थोड़ा गरम करके (सूखे तवे पर भून कर) डालें। इससे नमी से बचाव होगा। 3 हिस्से साधारण नमक व एक हिस्सा काला नमक डालने से अचार का स्वाद बढ जाएगा। तुरंत खाने वाला अचार बनाने के लिए इमली को सिरके में भिगो दें फिर मसल कर गूदा निकालें और फिर उसे अचार में मिलाएं. इससे अचार अगले दिन तक खाने लायक हो जाता है। मीठी अचारी चटनियां बनाने के लिए चीनी की जगह गुड़ का प्रयोग ज्यादा अच्छा रहता है क्योंकि गुड़ में पौष्टिक गुण अधिक होते हैं।
 गुड़ वाले अचार या चटनी में सफेद सिरका व चीनी वाले में ब्राउन सिरका डालें। इससे रंग अच्छा आएगा। पुराने जैम को मीठी चटनियों में इस्तेमाल करें। आम, पाइनएपल व मिक्सफ्रूट जैम किसी भी चटनी में डाले जा सकते हैं। 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ केजरीवाल को SIR की नोटिस, पत्नी, बेटे और माता-पिता समेत परिवार के 5 सदस्य भी Unmapped कैटगरी में।@ तिरुपति बालाजी-केमिकल और पाम ऑयल से बनाया गया था लड्डू प्रसादम, सुकृति फूड्स का मालिक गिरफ्तार।@ हनुमान अंश' फिल्म के बाद कैंची धाम में पहुंच रहा जनसैलाब, नीम करोली बाबा के मुरीद हुए हजारों।@ महाराष्ट्र को मिली नई रेल लाइन की सौगात, कोयला-सीमेंट हब को मिलेगा बड़ा फायदा, कर्नाटक तक कनेक्टिविटी।@ MP के पेट्रोल पंपों पर ₹2,000 से ज्यादा UPI पेमेंट बंद हो सकते हैं, मुंबई से भी उठी विरोध की आवाज।@ आजम खान के लिए जंतर-मंतर पर डटी सपा, जौहर यूनिवर्सिटी गिराने का भी विरोध-रामपुर की लड़ाई दिल्ली पहुंची @ CID का दावा-अभिषेक बनर्जी के PA ने TMC के खाते में जमा किए थे 7 करोड़ रुपये।@ मंच से PM मोदी की मिमिक्री पर घिरे राहुल गांधी, बुजुर्ग महिला के अपमान का आरोप- भड़की भाजपा।@ मुंबई में फ्लाईओवर से गिरी तेज रफ्तार BMW कार, 3 लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल।@ मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का किराया 7 हजार तक? 350 KM की स्वदेशी ट्रेन दौड़ेगी।@ मुंबई के लालबाग महागणपति पंडाल के पास फैला करंट, 8 साल की बच्ची समेत 2 लोगों की मौत।@ IIT बॉम्बे के छात्र साहिल के सुसाइड केस में जातिगत भेदभाव का भी आरोप, FIR में SC-ST एक्ट भी जुड़ा।@ गृह मंत्री अमित शाह को फूड पॉइजनिंग, हुबली के कार्यक्रम में नहीं हुए शामिल।@ कानून के शिकंजे में पूर्व IPS: एक पर जाति छुपाने की FIR, तो अकूत संपत्ति बनाने वाले DGP को 4 साल की जेल।@ भगवंत मान के काफिले के सामने रवनीत बिट्टू का विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया।@ भारत-बांग्लादेश रिश्ते नाजुक मोड़ पर- 101 समझौतों की समीक्षा करेगा ढाका।@ देश में कम मॉनसून- करीब 43% एरिया को कवर करने वाले 16 राज्यों में इस साल कम बारिश हुई।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -