Posted by : achhiduniya 22 June 2016

आज मार्केट मे महंगे से महंगे मोबाइल है जिसका बीमा करने का वादा कंपनी द्वारा उपभोगता यानी ग्राहको से किया जाता है। लेकिन ऐसे मे सवाल यह पैदा होता है की कंपनी के मुकर जाने पर क्या किया जाए.....?आइए इस पर बारीकी से नजर डालते है। जब भी [आप]उपभोक्ता कोई बीमा पॉलिसी लेता है, अगर बीमा कंपनी अपनी शर्तो से मुकरती है या क्लेम देने में आना कानी करती है तो वह उपभोक्ता फोरम में उस बीमा कंपनी के खिलाफ शिकायत कर सकता है। ऐसे ही एक  मामले में एक उपभोक्ता ने नोकिया कंपनी का मोबाइल 6500/- रुपए देकर अपनी बेटी के लिए खरीदा। मोबाइल पर एक वर्ष के लिए मुफ्त बीमा कवर चोरी के जोखिम से बचाने के लिए उपलब्ध था। एक वर्ष की अवधि में मोबाइल चोरी हो गया। उपभोक्ता ने इस मामले में प्रथम सूचना रिपोर्ट लिखवाई। मुआवजे की मांग भी उसने बीमा कंपनी से की कि मोबाइल की कीमत वापिस की जाए। आश्‍चर्यजनक रूप से बीमा कंपनी ने मुआवजे की मांग को रद्द कर दिया। इस आधार पर कि पॉलिसी में वर्णित शर्ते एवं परिस्थितियों के अनुसार चोरी के समय वास्तविक या धमकी का जोर नहीं था। 
अत: उपभोक्ता ने अपनी परेशानी के निदान के लिए उपभोक्ता फोरम में परिवाद स्थापित किया। जिला और राज्य आयोग ने उपभोक्ता के पक्ष में निर्णय देते हुए बीमा कंपनी को मोबाइल का मूल्य वापिस करने और वाद व्यय तथा क्षतिपूर्ति देने का आदेश किया। अत: बीमा कंपनी ने पुनरीक्षण याचिका राष्ट्रीय आयोग में दायर की। राष्ट्रीय आयोग ने कहा कि बीमा रेगुलेटरी और विकास अथॉरिटी रेगुलेशन 2002 के अनुसार पॉलिसी की शर्तो के बारे में बीमित को कंपनी या उसके एजेंट द्वारा पूर्ण जानकारी दी जानी चाहिए।  आयोग ने यह भी कहा कि शर्तें जो पॉलिसी के पृष्ठ पर वर्णित होती हैं वे बहुत ही छोटे प्रिंट में छपी होती हैं जिनको पढ़ने के लिए लेंस की आवश्यकता होती है। अत: हर कोई इन्हें पढ़ता नहीं है। अत: राष्ट्रीय आयोग ने बीमा कंपनी को मोबाइल की कीमत जो कि 6500/- इसके साथ वाद व्यय 1000/- और क्षतिपूर्ति के लिए 1000/- देने का आदेश दिया। मित्र डॉ. शीतल कपूर [उपभोक्ता मामलों की जानकार] के द्वारा अच्छी दुनिया की तरह से जनहित मे आप सभी मित्रो के लिए।  

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ केजरीवाल को SIR की नोटिस, पत्नी, बेटे और माता-पिता समेत परिवार के 5 सदस्य भी Unmapped कैटगरी में।@ तिरुपति बालाजी-केमिकल और पाम ऑयल से बनाया गया था लड्डू प्रसादम, सुकृति फूड्स का मालिक गिरफ्तार।@ हनुमान अंश' फिल्म के बाद कैंची धाम में पहुंच रहा जनसैलाब, नीम करोली बाबा के मुरीद हुए हजारों।@ महाराष्ट्र को मिली नई रेल लाइन की सौगात, कोयला-सीमेंट हब को मिलेगा बड़ा फायदा, कर्नाटक तक कनेक्टिविटी।@ MP के पेट्रोल पंपों पर ₹2,000 से ज्यादा UPI पेमेंट बंद हो सकते हैं, मुंबई से भी उठी विरोध की आवाज।@ आजम खान के लिए जंतर-मंतर पर डटी सपा, जौहर यूनिवर्सिटी गिराने का भी विरोध-रामपुर की लड़ाई दिल्ली पहुंची @ CID का दावा-अभिषेक बनर्जी के PA ने TMC के खाते में जमा किए थे 7 करोड़ रुपये।@ मंच से PM मोदी की मिमिक्री पर घिरे राहुल गांधी, बुजुर्ग महिला के अपमान का आरोप- भड़की भाजपा।@ मुंबई में फ्लाईओवर से गिरी तेज रफ्तार BMW कार, 3 लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल।@ मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का किराया 7 हजार तक? 350 KM की स्वदेशी ट्रेन दौड़ेगी।@ मुंबई के लालबाग महागणपति पंडाल के पास फैला करंट, 8 साल की बच्ची समेत 2 लोगों की मौत।@ IIT बॉम्बे के छात्र साहिल के सुसाइड केस में जातिगत भेदभाव का भी आरोप, FIR में SC-ST एक्ट भी जुड़ा।@ गृह मंत्री अमित शाह को फूड पॉइजनिंग, हुबली के कार्यक्रम में नहीं हुए शामिल।@ कानून के शिकंजे में पूर्व IPS: एक पर जाति छुपाने की FIR, तो अकूत संपत्ति बनाने वाले DGP को 4 साल की जेल।@ भगवंत मान के काफिले के सामने रवनीत बिट्टू का विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया।@ भारत-बांग्लादेश रिश्ते नाजुक मोड़ पर- 101 समझौतों की समीक्षा करेगा ढाका।@ देश में कम मॉनसून- करीब 43% एरिया को कवर करने वाले 16 राज्यों में इस साल कम बारिश हुई।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -