Posted by : achhiduniya 20 June 2016

आपने समय के साथ खुद को कई बार बदला है और साथ में बदला है आपका फैशन सेंस लेकिन अगर कुछ नहीं बदल पाया है तो वह है आपका हेयर स्टाइल। अब समय है कि आप इस पर भी ध्यान दें। आप किस तरह का हेयर स्टाइल चाहते -चाहती हैं, उसकी कटिंग या इमेज कलैक्ट करके भी रख सकते हैं। यू तो उम्र के साथ बाल सफेद हो ही जाते हैं और वह ग्रेसफुल भी लगते हैं। लेकिन जब कम उम्र में सफेद बाल ज्यादा नजर आते हैं तो आप अपनी उम्र से ज्यादा बड़ी लगने लगती हैं। ऐसे में आप अपने बालों का रंग बदलने की सोच सकती हैं या फिर बालों की लम्बाई छोटी करवा सकती हैं जिससे आपकी उम्र कम लगे। बाल अगर घने नहीं हैं। 
वातावरण में प्रदूषण की वजह से या फिर हर हफ्ते अपने बालों पर तेल न लगा पाने की वजह से आपके बाल बिल्कुल घने नहीं दिखाई दे रहे हैं। जब आपको लगे कि क्राउन पर आपके बाल बिल्कुल फ्लैट हैं और ब्लो ड्राई के बाद भी इनमें कोई बदलाव नहीं है तो ऐसे में आपको समझ जाना चाहिए कि आपको हेयर स्टाइल बदल लेनी चाहिए। लेयर्स वाला हेयर कट बालों की लम्बाई को भी बनाए रखेगा और साथ ही बालों को एक नई जान भी मिलेगी। अगर हेयर कलर फेड होने लगे  आप किसी पार्टी में जाने के लिए तैयार हो रही हैं और तभी आपको एहसास होता है कि आपका हेयर कलर फेड हो गया है और आप नहीं चाहतीं कि लोग आपके सफेद बालों को देखें। ऐसे में सीधे हेयर सैलून में जाएं और अपने हेयर स्टाइलिस्ट से कहें कि आपके बालों को एक नया लुक दें। अपने बालों में गहरे स्ट्रीक्स ट्राई करें। 
कोशिश करें कि आपके बालों में पेराऑक्साइड और एमोनिया-फ्री शेड्स का ही इस्तेमाल हो, ताकि बालों को नुकसान कम हो। बरगंडी और महोगनी शेड्स भी ट्राई किए जा सकते हैं। अगर बालों की तारीफ नहीं होती । पांच साल पहले आपके लम्बे काले बालों की बहुत तारीफ होती थी लेकिन अब इस तरफ किसी का ध्यान नहीं जाता। अपने हेयर स्टाइल को थोड़ा सा ट्विस्ट दें और फिर देखें। आपको हेयर मेकओवर करने की सोचनी चाहिए। कुछ अच्छे फैशन पोर्टल्स को देखें और उसमें से अपने लिए बेस्ट हेयर स्टाइल सेलेक्ट करें। आप बोल्ड हेयर कट्स भी ट्राई कर सकते हैं आजकल इसका फैशन है । हो सकता है आप अपने बालों की लम्बाई से बहुत खुश हों और यह भी हो सकता है कि आप अपने हेयर स्टाइल से भी खुश हों लेकिन कई बार बाल बोरिंग और डल हो जाते हैं। हमारे बालों को हर  3 से 4 महीने में ट्रिमिंग की जरूरत होती है। 
हालांकि बालों की ग्रोथ तो होती है लेकिन स्टाइलिंग प्रोडक्ट्स का निरंतर इस्तेमाल और धूप, हवा और धूल के सम्पर्क में आने की वजह से दो मुंहे बाल आ जाते हैं साथ ही बालों की चमक भी खत्म हो जाती है। ऐसे समय में आपको हेयर कट लेना चाहिए। जब आपका साथी कहे कि आप हमेशा एक जैसी ही लगती हैं तो इसका मतलब है कि वह न केवल आपके ओवरऑल लुक में बदलाव चाहते हैं बल्कि आपके हेयर स्टाइल में भी।  आप अपने हेयर स्टाइलिस्ट से कहें कि आपको एक इंटरेस्टिंग लुक दें ताकि आप घर जाकर उन्हें सरप्राइज कर सकें। 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ केजरीवाल को SIR की नोटिस, पत्नी, बेटे और माता-पिता समेत परिवार के 5 सदस्य भी Unmapped कैटगरी में।@ तिरुपति बालाजी-केमिकल और पाम ऑयल से बनाया गया था लड्डू प्रसादम, सुकृति फूड्स का मालिक गिरफ्तार।@ हनुमान अंश' फिल्म के बाद कैंची धाम में पहुंच रहा जनसैलाब, नीम करोली बाबा के मुरीद हुए हजारों।@ महाराष्ट्र को मिली नई रेल लाइन की सौगात, कोयला-सीमेंट हब को मिलेगा बड़ा फायदा, कर्नाटक तक कनेक्टिविटी।@ MP के पेट्रोल पंपों पर ₹2,000 से ज्यादा UPI पेमेंट बंद हो सकते हैं, मुंबई से भी उठी विरोध की आवाज।@ आजम खान के लिए जंतर-मंतर पर डटी सपा, जौहर यूनिवर्सिटी गिराने का भी विरोध-रामपुर की लड़ाई दिल्ली पहुंची @ CID का दावा-अभिषेक बनर्जी के PA ने TMC के खाते में जमा किए थे 7 करोड़ रुपये।@ मंच से PM मोदी की मिमिक्री पर घिरे राहुल गांधी, बुजुर्ग महिला के अपमान का आरोप- भड़की भाजपा।@ मुंबई में फ्लाईओवर से गिरी तेज रफ्तार BMW कार, 3 लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल।@ मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का किराया 7 हजार तक? 350 KM की स्वदेशी ट्रेन दौड़ेगी।@ मुंबई के लालबाग महागणपति पंडाल के पास फैला करंट, 8 साल की बच्ची समेत 2 लोगों की मौत।@ IIT बॉम्बे के छात्र साहिल के सुसाइड केस में जातिगत भेदभाव का भी आरोप, FIR में SC-ST एक्ट भी जुड़ा।@ गृह मंत्री अमित शाह को फूड पॉइजनिंग, हुबली के कार्यक्रम में नहीं हुए शामिल।@ कानून के शिकंजे में पूर्व IPS: एक पर जाति छुपाने की FIR, तो अकूत संपत्ति बनाने वाले DGP को 4 साल की जेल।@ भगवंत मान के काफिले के सामने रवनीत बिट्टू का विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया।@ भारत-बांग्लादेश रिश्ते नाजुक मोड़ पर- 101 समझौतों की समीक्षा करेगा ढाका।@ देश में कम मॉनसून- करीब 43% एरिया को कवर करने वाले 16 राज्यों में इस साल कम बारिश हुई।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -