- Back to Home »
- Knowledge / Science »
- केपलर दूरबीन की सहायता से 100 से अधिक ग्रहों की खोज......
Posted by : achhiduniya
20 July 2016
अंतरिक्ष से अलग अवलोकन प्रणाली में तब्दील
हुई अंतरिक्ष वेधशाला के बाद से अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए
अमेरिकी खगोल वैज्ञानिकों के एक दल ने केपलर दूरबीन की सहायता से 100 से अधिक ग्रहों की खोज की घोषणा
की। शोध दल ने कुल 197 ग्रहों को केपलर के तथाकथित के 2
मिशन के प्रथम वर्ष के डेटा का उपयोग कर खोजा है और हमारे सौर मंडल
के बाहर के तारों की परिक्रमा कर रहे 104 नए ग्रहों के
अस्तित्व को सत्यापित किया है। शोध दल के मुताबिक ग्रहों के सबसे दिलचस्प समूहों
में से एक में संभवत: पृथ्वी की तरह चार ग्रह शामिल हैं।यह चारों ग्रह व्यास के
हिसाब से पृथ्वी से 20 से 50 गुना अधिक
विशाल हैं, जो एम ड्वार्फ तारा के 2-72 की परिक्रमा कर रहे हैं। यह
एक्वेरियस तारामंडल की दिशा में करीब 181 प्रकाश वर्ष
दूर पाए गए हैं। यह सूर्य के प्रकाश और आकार के आधे से कम हैं। यह शोध 'एस्ट्रोफिजिकल जर्नल सप्लीमेंट सीरीज' पत्रिका में
प्रकाशित हुआ है।
