Posted by : achhiduniya 20 July 2016

सरकार ने स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और इंडियन ओवरसीज बैंक समेत 13 सरकारी बैंकों को 22,915 करोड़ की पूंजी उपलब्ध कराई है। इन बैंकों के ऋण परिचालन को बेहतर बनाने और उन्हें बाजार से अधिक पूंजी जुटाने के लिए सक्षम बनाने के लिए यह पूंजी डाली गई है। वित्त मंत्रालय के बयान के मुताबिक चालू वित्त वर्ष में पूंजी प्रवाह का यह पहला चरण है और सरकारी बैंकों के प्रदर्शन के आधार पर भविष्य में और कोष मुहैया कराया जाएगा। बयान में कहा गया, कुल राशि में से 75 प्रतिशत बैंकों को ऋण परिचालन के लिए नकदी सर्मथन मुहैया कराने और बैंकों को बाजार से धन जुटाने योग्य बनाने के लिए यह राशि जारी की जा रही है।  सार्वजनिक क्षेत्र के 13 बैंकों में 22,915 करोड़ रुपए की पूंजी डालने के सरकार के फैसले के बाद लिवाली सर्मथन के चलते बंबई शेयर बाजार में दो दिन की गिरावट थम गई और सेंसेक्स 41 अंक सुधरकर बंद हुआ। बीएसई का तीस शेयर आधारित सेंसेक्स सुबह 27,790.05 अंक पर ऊंचा खुला। ब्लूचिप शेयरों में लिवाली के चलते यह 27,826.69 अंक तक मजबूत हुआ।
हालांकि, बाद में 27,637.98 अंक तक लुढकने के बाद यह अंत में 27,787.62 अंक पर बंद हुआ जो कि 40.96 अंक की तेजी दिखाता है। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 19.85 अंक चढकर 8,528.55 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 8,540.05 और 8,476.70 अंक के दायरे में रहा। कारोबारियों का कहना है कि सार्वजनिक क्षेत्र के कैनरा बैंक, भारतीय स्टेट बैंक तथा इंडियन ओवरसीज बैंक में अच्छी खासी लिवाली के चलते 4.71 प्रतिशत तक की मजबूती दर्ज की गई। केंद्र ने एसबीआई, पीएनबी व आईओबी सहित 13 सार्वजनिक बैंकों को 22,915 करोड. रुपए की पूंजी उपलब्ध कराई है ताकि उनके उधार परिचालन को बढ़ावा दिया जा सके। इसके साथ ही उन्हें बाजार से और धन जुटाने के लिए सक्षम बनाया है। वैश्‍विक तेल कीमतों में नरमी से एचपीसीएल, आईओसी व बीपीसीएल आदि सार्वजनिक तेल कंपनियों के शेयर चमक में रहे और उनमें 5.09 प्रतिशत तक का उछाल आया। घरेलू बाजार में सूचकांक आधारित 30 में से 16 शेयर उंचे बंद हुए। एडवांस्ड एंजाइम का आईपीओ खुलेगा। 
सरकार ने 22,915 करोड. में से भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) को 7,575 करोड., इसके बाद इंडियन ओवरसीज बैंक को 3,101 करोड़ और पंजाब नैशनल बैंक को 2,816 करोड़ की पूंजी आवंटित की। इसके अलावा बैंक ऑफ इंडिया को 1,784 करोड़, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को 1,729 करोड़, सिंडिकेट बैंक को 1,034 करोड़, यूको बैंक को 1,033 करोड़, केनरा बैंक को 997 करोड़, यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया को 810 करोड़, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया को 721 करोड़, कॉर्पारेशन बैंक को 677 करोड़, देना बैंक को 594 करोड़ और इलाहाबाद बैंक को 44 करोड़ पूंजी उपलब्ध कराई गई है। 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ किसानों ने दिल्ली कूच का किया ऐलान, पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर खनौरी में रास्तां किया गया सील।@ 70,000 करोड़, 6 सबमरीन और जर्मन तकनीक,हिंद महासागर में भारत का पावरफुल प्लान तैयार।@ मुंबई में फायर ऑडिट करने वाली BMC के मुख्यालय में ही मिले एक्सपायर फायर सप्रेशन बॉल्स।@ एनालॉग पनीर, घी और खोया पर यूपी में बैन, मिलावट मिलने पर होगा लाइसेंस रद्द।@ 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा, फॉर्च्यून 500 में 50 भारतीय कंपनियां, पीएम मोदी का बड़ा विजन।@ हिमाचल प्रदेश को मिलेगा पहला साइंस कॉलेज, 100 करोड़ रुपये की लागत से होगा तैयार।@ गांधी से भगत सिंह बनने में नहीं लगेगी देर,रांची प्रदर्शनकारी छात्रों की CM हेमंत को चेतावनी!।@ रांची के प्रदर्शकारी छात्रों का आरोप- राहुल गांधी ने वादाखिलाफी की, जो कहा वो छलावा था।@ अतीक के बेटे उमर के काफिले पर एक्शन, 4 गाड़ियां जब्त!।@ सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला, ठीक कर लो वरना फिर करूंगा आंदोलन' बाबा रामदेव का बड़ा बयान।@ वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, 2 लोग घायल- आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से फायरिंग।@ मुंब्रा हिंदुओं का था और रहेगा,मुस्लिम बहुल इलाके में निकली कांवड़ यात्रा में बोले नितेश राणे।@ ब्रिटिश महिला को लेगिंग पहनने की वजह से नहीं मिली दिल्ली जामा मस्जिद में एंट्री, पति ने कहा-इंडिया आकर स्कैम हुआ'।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -