- Back to Home »
- National News »
- देश के 648 लोगों ने स्वेच्छा से विदेशों में जमा 2476 करोड़ रुपए काले धन की घोषणा की ....
Posted by : achhiduniya
21 July 2016
केंद्र
की मोदी सरकार ने सजा से बचने के अवसर के तौर पर कालाधन विदेशों में छिपाने वालों
के लिए एक विशेष योजना का प्रावधान किया
था। इस योजना का लाभ उठाते हुए एक जुलाई 2015 से 30 सितंबर 2015
के बीच 648 लोगों ने अपने विदेशों में जमा धन 2476
करोड़ रुपए की घोषणा की। अब सरकार इसी वर्ष एक जून से ऐसे लोगों के
लिए विशेष योजना जारी की है जो देश में ही काला धन छिपाए हुए हैं। वित्त राज्य
मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने बताया कि मोदी सरकार के दो साल के कार्यकाल में 990
कंपनियों पर छापे मारे गए। साथ ही इन कार्रवाईयों में 43829 करोड़ रुपए के कालेधन का खुलासा हुआ। देश्भर में की गई कार्रवाई के अलावा
आयकर विभाग और अन्य सरकारी एजेंसियों द्वारा 9457 स्थानों पर
जांच-पड़ताल की गई। छापामार कार्रवाइयों के तहत जब्त किए गए 43289 करोड़ रुपए कालाधन छिपाने वालों को सरकार द्वारा दिए गए अवसर के तहत नहीं
हैं।
