- Back to Home »
- Politics »
- सरकार का दावा झूठा साबित...झूठ मोदी सरकार की पहचान......कांग्रेस
Posted by : achhiduniya
21 July 2016
एलपीजी
सिब्सडी से 22 हजार करोड़ रुपए की बचत का दावा
सरकार द्वारा किया जा रहा था, लेकिन यह महज 2 हजार करोड़ ही है। कांग्रेस ने यह दावा पेश करते हुए कहा कि झूठ मोदी सरकार
की पहचान बन गया है। कैग की रिपोर्ट एक बार फिर मोदी सरकार के गले की फांस बनती नजर आ रही है। दरअसल
इसी महीने आई कैग की रिपोर्ट में मोदी सरकार के उस दावे को झूठा साबित कर दिया है,
जिसमें पार्टी के सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने ऐसे अनेक उदाहरण पेश
किए जिनसे वास्तविकता और सरकार द्वारा दिए जा रहे आंकडो में भारी विरोधाभास है। कांग्रेस
प्रवक्ता सिंघवी की दलील थी की 2000 करोड़ रुपए की बचत का
मुख्य कारण अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट है न कि
सिब्सडी की मात्र बचत। उन्होंने पूछा कि मोदी और उनकी सरकार आखिर जनता के सामने सच
क्यों नहीं बोलती है।
वर्ष 2014 -15 में मात्र लगभग सवा लाख रोजगार सृजित हुए और सरकार ढाई करोड़ रोजगार सृजन का दावा पेश करती रही है। 18 महीनों में मात्र 5 हजार गांव में विद्युतीकरण हुआ है, जबकि सरकार का दावा एक लाख से ऊपर के गावों का था। जनधन योजना में आज 60% ऐसे खाते हैं, जिनमें 0 बैलेंस है। कांग्रेस इस झूठ का लगातार पर्दाफाश करेगी, क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी और उनकी टीम लगातार झूठ बोल कर देश को गुमराह कर रहे हैं। सिंघवी की दलील थी कि कांग्रेस ही नहीं कैग रिपोर्ट ने मोदी के झूठ की पोल खोल दी है। ठीक उसी तरह जैसे गुजरात मैं जीएसपीसी के भ्रष्टाचार का खुलासा कैग ने किया था।