- Back to Home »
- Politics »
- BJP के लिए UP चुनाव की पतवार सलमा आगा लगाएगी पार......
Posted by : achhiduniya
19 July 2016
पाकिस्तान
की मशहूर अभिनेत्री और गायिका सलमा आगा यूपी में बीजेपी के लिए प्रचार करती
दिखेंगी। यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर बीजेपी ने
पाकिस्तानी अभिनेत्री सलमा आगा से प्रचार कराने का फैसला किया है। पार्टी सलमा को
मुस्लिम चेहरे के रूप में प्रमोट करना चाहती है। पार्टी आलाकमान को लगता है कि
इससे यूपी में बीजेपी की राह आसान हो सकती है। भारत में मुसलमानों की स्थिति पूछे
जाने पर सलमा आगा कहा कि मैं सारी दुनिया घूम चुकी हूं। इस आधार पर मैं कह सकती
हूँ कि मुसलमानों के लिए भारत से सुरक्षित जगह कोई नहीं है। किसी भी मुस्लिम देश
से ज्यादा सुरक्षित वे भारत में हैं। आप सही हैं और आपका दिल साफ है तो फिर खौफ
कैसा। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में इसके लिए प्रचार करूंगी।मैंने भले ही भाजपा
की सदस्यता नहीं ली है लेकिन मैं दिल से भाजपा के साथ हूं। उन्होंने कहा कि महिलाओं
के लिए मोदी सरकार अच्छा काम कर रही है। इनसे वह प्रभावित है।
