- Back to Home »
- Tours / Travels »
- विदेशी पर्यटको की संख्या के इजाफे से देश की विदेशी मुद्रा आय मे व्रधी ....
Posted by : achhiduniya
19 July 2016
जनवरी
2016 से जून के दौरान भारत आने वाले विदेशी
पर्यटको की संख्या 8.9 प्रतिशत बढ़कर 41.86 लाख पर पहुंच गई। जून में पर्यटन से विदेशी मुद्रा आमदनी 10,732 करोड़ रुपए रही जो पिछले साल समान महीने में 9,564 करोड़
रुपए रही थी। देश में आने वाले विदेशी पर्यटको की संख्या में जून में 7.3 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। सरकार ने कहा कि इस साल जून में देश में 5.50
लाख विदेशी पर्यटक आए। विदेशी पर्यटको की संख्या बढ़ने से पर्यटन से विदेशी
मुद्रा आय में भी 12.2 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। सबसे अधिक
22.20 प्रतिशत पर्यटक अमेरिका से यहां आए। उसके बाद बांग्लादेश
से 20.69 प्रतिशत, ब्रिटेन से 6.84
प्रतिशत, मलेशिया से 3.90 प्रतिशत, श्रीलंका से 3.20 प्रतिशत,
आस्ट्रेलिया से 2.63 प्रतिशत तथा चीन से 2.62
प्रतिशत पर्यटक भारत आए। इसके अलावा विदेशी पर्यटको में कनाडा की हिस्सेदारी
2.60 प्रतिशत, जापान की 2.49 प्रतिशत, सिंगापुर की 2.47 प्रतिशत,
फ्रांस की 2.35 प्रतिशत, र्जमनी की 2.26 प्रतिशत, नेपाल
की 2.17 प्रतिशत, पाकिस्तान की 1.33
प्रतिशत तथा कोरिया की 1.31 प्रतिशत रही।
