- Back to Home »
- Entertainment / AjabGajab »
- निक्कर मना करने पर लड़कों ने स्कर्ट पहनी......
Posted by : achhiduniya
25 July 2016
अपने तरह के एक नायाब मामले में ब्रिटेन में एक यूनिफॉर्म नीति के
विरोध में किशोर लड़कों का एक समूह स्कर्ट पहन कर स्कूल गया। काफी गर्मी वाले दिन
निक्कर पहनकर स्कूल आने के लिए उन्हें फटकार लगाई गई थी, जिसके
विरोध में ईस्ट ससेक्स के ब्राइटन स्थित लांगहिल हाईस्कूल के चार छात्र स्कर्ट
पहनकर स्कूल गए। 14 वर्षीय छात्र साल के सबसे गर्म दिन निकर
पहनकर स्कूल गए, जिसके लिए उन्हें दंडित किया गया। इसके
विरोध में छात्रों ने छात्राओं से उनकी आधिकारिक यूनिफार्म मांग ली। माइकल पार्कर,
कोडी आईलिंग, जार्ज ब्वॉयलैंड और जेसी
स्ट्रिंगर को स्कर्ट पहनने की अनुमति दी गई क्योंकि वह स्कूल के नियमों के अनुरूप
था।
