- Back to Home »
- Tours / Travels »
- एक पैसे मे 10 लाख रुपए की बीमा सुविधा रेल यात्रियों के लिए.... प्रभु
Posted by : achhiduniya
25 July 2016
रेल मंत्री सुरेश प्रभु की इस बार के रेल बजट में घोषणा के अनुरूप
भारतीय रेल खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) ने बीमा कंपनियों के चयन की
प्रक्रिया शुरू की थी। तीन कंपनियों- रॉयल सुंदरम, आईसीआईसीआई
लॉम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस और श्रीराम जनरल का चयन किया गया है। आरंभ में ऑनलाइन
टिकट लेने वाले यात्रियों को ये सुविधा उपलब्ध होगी। बाद में इसे काउंटर से जारी
होने वाले टिकटों में भी जोड़ा जाएगा। कब और कितना मिलेगा पैसा:- रेलवे के एक
अधिकारी ने बताया कि बीमा के अंतर्गत रेल यात्रियों को ट्रेन दुर्घटना होने की दशा
में मृत्यु अथवा स्थायी विकलांगता के लिए 10 लाख रुपए,
आंशिक विकलांगता या चोट लगने पर 7.50 लाख रुपए,
अस्पताल में भर्ती होने पर 5 लाख रुपए तक और
पार्थिव शरीर को घर तक पहुंचाने के लिए 10 हजार रुपए दिए
जाएंगे।
भारतीय रेल जल्द ही मासिक, त्रैमासिक सीजन टिकट (एमएसटी) धारक दैनिक यात्रियों के लिए 10 लाख रुपए की बीमा सुविधा सुलभ कराएगी जो एक पैसा प्रति वर्ष के प्रीमियम पर होगी। साधारण आरक्षण पर यात्रा करने वाले लोगों को पांच रुपए से कम प्रति यात्री की दर से उतनी ही राशि का बीमा सुलभ होगा।