- Back to Home »
- Knowledge / Science »
- लैपटॉप की बैटरी अधिक देर तक देगी बैकअप जाने टिप्स.....?
Posted by : achhiduniya
18 July 2016
ट्रेवल के दौरान या किसी जरूरी प्रेजेंटेशन
के समय अचानक लैपटॉप की बैटरी खत्म होने से कई समस्याएं पैदा होती हैं। लेकिन कुछ
तरीके आजमाकर आप अपने लैपटॉप की बैटरी को ज्यादा समय तक इस्तेमाल कर सकते हैं।
जैसे:- लैपटॉप को बैट्री सेवर मोड या ईको मोड पर रखें। इससे लैपटॉप कम पावर में भी
अच्छा काम करता है।लैपटॉप ऑन होते ही कई हार्डवेयर ऑन हो जाते हैं। इनमें से कई
हार्डवेयर ऐसे होते हैं जिनका इस्तेमाल हम नहीं करते हैं फिर भी उन तक बैट्ररी का
पावर पहुंचता है। ऐसे में उन हार्डवेयर को तत्काल ऑफ या डिसेबल कर बैट्ररी के
स्ट्रैंथ को बढ़ाया जा सकता है।लैपटॉप में कई USB पोर्ट्स होते हैं, लेकिन हमेशा उनका इस्तेमाल नहीं होता हैं। ऐसे में आप अपने जरूरी के हिसाब
से पोर्ट्स को डिसेबल या इनेबल कर सकते है। सबसे अधिक बैट्री खर्च करने वाले
हार्डवेयर में DVD/CD-ROM का नाम सबसे पहले आता है। इस्तेमाल
नहीं होने के पर इसे डिसेबल किया जा सकता है।
