Posted by : achhiduniya 17 July 2016

शहरी परिवेश में पले-बड़े बच्चे आज गुल्ली-डंडा,कबड्डी, खो-खो जैसे खेलों से वाफिक हों या न हों, लेकिन सुपर मारियो, सुपर कान्ट्रा, बॉम्बर मैन जैसे वीडियो गेमों से वे भली भांति परिचित होते हैं। वीडियो गेमिंग के जरिए बच्चे सुपर हीरो के साथ-साथ अपने हाथ-पैर चला सकते हैं। दुश्मनों से दो-दो हाथ कर सकते हैं। यही कारण है कि वीडियो गेम्स में बच्चों की रूचि लगातार बढ़ती जा रही है और इसी के साथ नए-नए गेम्स की मांग भी बढ़ती जा रही है। मनोरंजन और खेल के नाम से अब मैदानी भाग-दौड़ ही मस्तिष्क में नहीं आती, कम्प्यूटर ने उसे घर बैठे दिमागी भाग-दौड़  का खेल बना दिया है। जिस तेजी से वीडियो गेम की लोकप्रियता बड़ती जा रही है, उसी तेजी से वीडियो गेमिंग उद्योग भी फल-फूल रहा है। 
नए-नए वीडियो गेमों के लिए नई-नई तकनीकें भी ईजाद की जा रही हैं। जिन कहानियों को बच्चे कभी अपनी दादी-नानी से सुना करते थे, उन्हीं कहानियों को अब वीडियो गेम्स के जरिए बच्चों के लिए जीवंत कर दिया गया है। वीडियो गेम के निर्माण की प्रक्रिया बहुत जटिल होती है। वीडियो गेम्स का निर्माण मल्टीमीडिया, ग्राफिक्स सॉफ्टवेयर और कम्प्यूटर प्रोग्रामिंग के प्रयोग द्वारा किया जाता है। एक बड़े कम्प्यूटर गेम का निर्माण करने में कई अनुभवी एवं दक्ष लोगों की टीम को महीनों का समय लग सकता है। आजकल वीडियो गेम्स को अंतरराष्ट्रीय लोकप्रियता को ध्यान में रखकर डिजाइन किया जाने लगा है। सबसे पहले वीडियो गेम्स की स्क्रिप्ट में लिखित रूप में यह तय कर लिया जाता है कि गेम में कौनसे पात्र डाले जाएं तथा कैसे दृश्य निर्मित किए जाएं। इसके बाद स्टोरी बोर्ड तैयार किया जाता है, जिसमें सभी संभावित दृश्यों के फ्रेम तैयार किए जाते हैं। इसके बाद एडोब फोटोशॉप सॉफ्टवेयर में 2-डी तथा फोटोमैक्स सॉफ्टवेयर में 3-डी एनिमेटेड चित्र बनाए जाते हैं। 
इन चित्रों में एक्सएसआई जैसे सॉफ्टवेयर की मदद से गति उत्पन्न की जाती है। इसके बाद गेमिंग इंजन की मदद से एनिमेटेड इमेज को की-बोर्ड तथा माउस की सहायता से नियंत्रित किया जाता है। वीडियो गेम्स को सामान्यत: चार भागों में बांटा जाता है। एक्स बॉक्स गेम्स, कम्प्यूटर गेम्स, मोबाइल गेम्स तथा थिएटर गेम्स। एक्स बॉक्स गेम्स में एक मशीन को तार द्वारा टीवी स्क्रीन से जोड़ा जाता है। कम्प्यूटर गेम्स को कम्प्यूटर पर सीडी या इंटरनेट की मदद से लोड किया जाता है।  मोबाइल गेम्स का फार्मेट कम्प्यूटर गेम्स से मिलता-जुलता ही होता है, लेकिन सेट छोटा हो जाता है। थिएटर गेम्स बड़े बड़े एम्यूजमेंट पार्क, मल्टीप्लेक्स तथा मॉल्स में लगाए जाते हैं। गौरतलब है कि वीडियो गेम बनाने की प्रक्रिया वैज्ञानिक ज्ञान, कलात्मक एवं रचनात्मक क्षमता का अनोखा मिश्रण है। यह काफी वक्त लेने वाला काम है, इसलिए वीडियो गेम के निर्माण में कलात्मक प्रतिभा, दिमागी कौशल ही नहीं बल्कि धैर्य का होना भी बहुत आवश्यक है। 
वीडियो गेम डिजाइनिंग में करियर बनाने हेतु रचनात्मक अभिरुचि के अलावा कम्प्यूटर गेम खेलने का शौक भी होना चाहिए। चूंकि गेमिंग कम्प्यूटर एनिमेशन क्षेत्र की ही एक नई शाखा है इसलिए पहले एनिमेशन के एक्सपर्ट ही गेम डेवलपमेंट का कार्य किया करते थे लेकिन गेमिंग बाजार की बड़ती मांग और नए गेमिंग सॉफ्टवेयर के विकास ने गेमिंग को एक नए अध्ययन क्षेत्र के रूप में विकसित कर दिया है। वीडियो गेमिंग के क्षेत्र में सबसे ज्यादा काम कनाडा में होता है। अब भारत में भी इसका दायरा लगातार बड़ता जा रहा है। भारत में गेमिंग में डिप्लोमा या एडवांस डिप्लोमा पाठ्यक्रम कराया जाता है। वीडियो गेम डिजाइनिंग सिखाने वाले संस्थानों में प्रवेश लेने के लिए उम्मीदवार का स्नातक होना आवश्यक है। कुछ संस्थान एनीमेशन तथा मल्टीमीडिया के कोर्स के दौरान ही गेमिंग की जानकारी देते हैं। इन सभी कोर्सों की अवधि एक से दो वर्ष होती है। कोर्स के दौरान ड्राइंग, डिजाइनिंग, प्रोडक्शन, प्रोग्रामिंग, लाइटिंग के साथ-साथ एनीमेशन व डिजीटल आर्ट्स सिखाया जाता है।
गेम डेवलपमेंट में लाइफ ड्राइंग तथा स्कल्पचर जैसी कलाओं को समझना भी जरूरी होता है।  वीडियो गेमिंग के पाठ्यक्रम के दौरान सभी संस्थान छात्रों को प्रोजेक्ट वर्क देते हैं, जिसके तहत उन्हें एक छोटा गेम तैयार करना होता है। कोर्स में छात्रों को यूं तो गेम डेवलपमेंट की पूरी जानकारी दी जाती है लेकिन कोर्स के दौरान ही छात्र अपनी रुचि का क्षेत्र चुन लेते हैं और बाद में इसी क्षेत्र के विशेषज्ञ बनते हैं। वैसे भी आज बाजार में विशेषज्ञ की ही डिमांड है। कम्प्यूटर के प्रयोग के कारण भारत में गेमिंग उद्योग तेजी से विकसित हो रहा है। एक अनुमान के अनुसार भारत में आज करीब पचास हजार गेमिंग प्रोफेशनल्स की जरूरत है लेकिन मात्र दस से पंद्रह फीसदी प्रोफेशनल्स ही बाजार में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ उत्तराखंड में आ रहा नया निकाहनामा, एक पत्नी के रहते दूसरा विवाह नहीं, रजिस्टर्ड मौलवी की करा पाएंगे शादी। @दिल्ली के सत्य निकेतन में हादसा, बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।@ पीएम मोदी ने फिर किया दिमागी नक्सल का जिक्र, कहा-होम्योपैथिक दवा से छटपटाकर सब बाहर आ गए।@ छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का कहर! 24 घंटे में 47 नए मरीज मिले, अब तक 205 मामले- स्वास्थ्य विभाग अलर्ट।@ पश्चिम बंगाल में खुलेंगे RSS के 1000 विद्या भारती स्कूमल, CM सुवेंदु ने बताई पूरी प्लायनिंग।@ स्वरा भास्कर के बयान पर भड़के धीरेंद्र शास्त्री, बोले- तुम क्या जानो जौहर क्या होता है, ये कायरता नहीं, वीरता।@ पालघर के अस्पताल में शिवसैनिकों का हंगामा, डॉक्टर-कर्मचारियों से की मारपीट!।@ नेपाल की सुरंग में फंसे हुए लोगों का रेस्यूयरत करने पहुंची भारतीय टीम।@ MP के सागर में जहरीली शराब का कहर, 6 लोगों की मौत, 22 अस्पेताल में भर्ती।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -