- Back to Home »
- State News »
- हेलमेट पहनेगे तो पेट्रोल मिलेगा वर्ना नही........
Posted by : achhiduniya
22 July 2016
केरल में जारी आदेश 'हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं' की नीति को ध्यान मे रखते हुए। मुंबई पुलिस ने 'हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं' की नीति 1 अगस्त से शुरू करने का निर्णय किया है। परिवहन मंत्री दिवाकर रावते ने सदन से कहा कि सड़कों पर सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए यह निर्णय किया गया है। हेलमेट नहीं पहनने वाले मोटरसाइकिल सवारों को ईंधन देने को बिना हेलमेट की सवारी को बढ़ावा देने के रूप में लिया जाएगा। रावते ने बताया कि इस आशय के आदेश राज्य के करीब 2500 पेट्रोल पंप संचालकों को जारी किए गए हैं। साथ ही, पुलिस को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे बिना हेल्मेट के वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करें।
मुंबई, पुणे, नागपुर और औरंगाबाद जैसे शहरों में यातायात पुलिस कुछ दिनों के लिए इस संबंध में कार्रवाई करती है और सप्ताह भर तक ढेरों चालान काटे जाते हैं। वाहन चलाने वाले भी कुछ दिन हेलमेट पहनते हैं, लेकिन बाद में सब कुछ पहले जैसा हो जाता है। इस मामले में सरकार भी राजनीतिक दबाव की शिकार हो जाती है। इसमें कोई संदेह नहीं कि बड़े शहरों में होने वाली दुर्घटनाओं में जान गंवाने वालों में बड़ी संख्या में दुपहिया वाहन चालक ही होते हैं। इसी तर्ज पर रावते ने भी राज्य में हेलमेट की सख्ती के लिए यह कदम उठाया है। गौरतलब है कि इससे पहले भी राज्य में हेलमेट की अनिवार्यता को लेकर आदेश जारी किए जा चुके हैं।

