Posted by : achhiduniya 02 July 2016

खाने का कौन शौकीन नही होता चाहे बाहर खाए या घर पर हर कोई नए स्वाद के साथ नई डिश खाना पसंद करता है। आइए ऐसी ही नई डिश बनाए जिसका नाम है ब्रेड पनीर बाल। सबसे पहले आवश्यक सामग्री नोट कर ले- ब्रेड- 8 स्लाइज,पनीर - 200 ग्राम,मैदा -2 टेबल स्पून,हरा धनिया -2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ) दूध 1 कप से कम,काजू -10-12 (दरदरे पिसे हुए) अदरक - 1 छोटी चम्मच (पेस्ट) ,काली मिर्च आधा छोटा चम्मच (दरदरी कुटी हुई) ,हरी मिर्च 2 (बारीक कटी हुई) लाल मिर्च पाउडर - आधा छोटा चम्मच, अमचूर पाउडर - व छोटी चम्मच धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच नमक स्वादानुसार। अब बनाने की विधि - ब्रेड क्रम्बस तैयार कीजिए। इसके लिए ब्रेड को तोड़ कर मिक्सर जार में डाल कर ब्रेड क्रम्बस तैयार कर लीजिए।  और दो ब्रेड के और बारीक करके ले लीजिए जो बॉल के ऊपर लगाएंगे। पनीर को मैश कर लीजिए।
पनीर में नमक, धनिया पाउडर, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, बारीक कटी हरी मिर्च, दरदरी कुटी काली मिर्च और अदरक का पेस्ट डाल कर सभी चीजों को अच्छे से मिला लीजिए। ब्रेड क्रम्बस में दूध डालकर इसे गूंथ लीजिए। गुंथे आटे में पनीर का मिश्रण, हरा धनिया और दरदरे कुटे काजू के दानों को डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिए। मैदा में थोड़ा पानी डालिये और चिकना घोल बना लीजिये, थोड़ा पानी और डालकर कर घोल को पतली कनसिसटेन्सी का बना लीजिए। अब मिश्रण में से थोड़ा सा मिश्रण लीजिए, गोल या ओवल आकार देते हुए बनाइये और मैदा के घोल में डुबाकर निकाल लीजिये, ब्रेड क्रम्बल में लपेट कर हाथों से सैट करके प्लेट में रख दीजिए। इसी तरह से सारे बॉल बना करके तैयार कर लीजिए। कढाई में तेल डालकर गरम कीजिये, मीडियम गरम तेल होने पर एक तैयार बॉल उठाइये और गरम तेल में डालिये, बाल अच्छी तरह से तला जा रहा है, तब 4-5 या एक बार में जितने बॉल कढाई में आसानी से आ जाएं डाल दीजिए और कलछी से पलट पलट कर, ब्राउन होने तक तलिये। तले हुये पनीर ब्रेड बॉल निकाल कर, प्लेट में बिछे नैपकिन पर रखिये। सारे बॉल इसी तरह से तल कर तैयार कर लीजिये। गरमा गरम ब्रेड पनीर बॉल को हरे धनिये की चटनी या टोमॅटो सॉस के साथ परोसिये और खाइये। 

Leave a Reply

Subscribe to Posts | Subscribe to Comments

Translate

Business Advertise T.B

Commercial Adv T.B.

Today's IMP News Headline’s {सुर्खियां }

@ किसानों ने दिल्ली कूच का किया ऐलान, पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर खनौरी में रास्तां किया गया सील।@ 70,000 करोड़, 6 सबमरीन और जर्मन तकनीक,हिंद महासागर में भारत का पावरफुल प्लान तैयार।@ मुंबई में फायर ऑडिट करने वाली BMC के मुख्यालय में ही मिले एक्सपायर फायर सप्रेशन बॉल्स।@ एनालॉग पनीर, घी और खोया पर यूपी में बैन, मिलावट मिलने पर होगा लाइसेंस रद्द।@ 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा, फॉर्च्यून 500 में 50 भारतीय कंपनियां, पीएम मोदी का बड़ा विजन।@ हिमाचल प्रदेश को मिलेगा पहला साइंस कॉलेज, 100 करोड़ रुपये की लागत से होगा तैयार।@ गांधी से भगत सिंह बनने में नहीं लगेगी देर,रांची प्रदर्शनकारी छात्रों की CM हेमंत को चेतावनी!।@ रांची के प्रदर्शकारी छात्रों का आरोप- राहुल गांधी ने वादाखिलाफी की, जो कहा वो छलावा था।@ अतीक के बेटे उमर के काफिले पर एक्शन, 4 गाड़ियां जब्त!।@ सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला, ठीक कर लो वरना फिर करूंगा आंदोलन' बाबा रामदेव का बड़ा बयान।@ वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, 2 लोग घायल- आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से फायरिंग।@ मुंब्रा हिंदुओं का था और रहेगा,मुस्लिम बहुल इलाके में निकली कांवड़ यात्रा में बोले नितेश राणे।@ ब्रिटिश महिला को लेगिंग पहनने की वजह से नहीं मिली दिल्ली जामा मस्जिद में एंट्री, पति ने कहा-इंडिया आकर स्कैम हुआ'।

Social Adv C.B.

अन्य खबरों के लिए हमारे सहयोगी मीडिया संस्थान पर विजिट करें। https://aniltvnews.blogspot.com

Advertise Section C.B.

Important....Video

"सिंधी छेज़ नृत्य श्रीराम नवमी शोभायात्रा के दौरान"

होनहार काबिल युवाओ के लिए {JOB Corner} नौकरी विभाग

जल्द ही नए रोजगार की संधि उपलब्ध होगी।

Business Adv M.B.

Common Advertise M.B.

Govt's green signal to CSR fund spending for 'Har Ghar Tiranga' campaign“दुनिया मे भारत की पहचान-आन-बान-शान-जान.....“तिरंगा” “गर्व करे भारतीय होने पर”

जीवन सवारें सुविचार

@ हम बहुत व्याकुल,गुस्सैल और आत्मकेंद्रित हो रहे हैं। दूसरों के प्रति सहयोग और जीवन के प्रति आस्था को मजबूत कीजिए। प्रेम,अनुराग और सहृदयता जीवन मूल्य हैं। इनको केवल शब्द समझने से बचना होगा। @जिस किसी चीज से जीवन में प्रेम छूटता जाता है, समय और स्नेह छूटता जाता है। वह बासी होती जाती है। हमारी जिंदगी में बासी होते रिश्ते इसकी गवाही दे रहे हैं। जिंदगी को प्रेम की धूप,थोड़ा इत्मिनान दीजिए।@ ऐसी आंखें जिनके सपने की सीमा सीमित होती है,वह अपने जीवन को विस्तार नहीं दे पातीं। अपने साथ थोड़ा दूसरों के लिए सोचना जिंदगी को सुकून,आनंद और सुख देता है।

Common Advertise B.B.

Common Advertise B.B

Flash Back Important News

Request Massage

मित्रो प्रणाम.....यदि आपके पास कोई लेख,प्रेरक कहानियॉ, सकारात्मक विचार,अद्भुत जानकारी या किसी व्यक्ति विशेष की खास उपलब्धि कि जानकारी है,जो आप हमसे और हमारे मित्रो के साथ सांझा करना चाहते हैं,तो क्रप्या उसे अपनी फोटो के साथ हिन्दी में हमे E-mail करें।हमारी Id:- achhiduniya@gmail.com जरूरत के मुताबिक उसमे कुछ परिवर्तन करने या सम्पूर्ण करने की जरूरत पड़ने पर त्रुटी मुक्त करके हम आपके नाम और फोटो के साथ हमारे अच्छी दुनिया न्यूज पोर्टल पर प्रकाशित करेंगे।

- Copyright © AchhiDuniya Online Electronic Media News Portal & E-Paper -KevoxTech- Powered by KevoxTech - Designed by AchhiDuniya -