- Back to Home »
- Tours / Travels »
- ग्रीन ट्रेन कॉरीडोर को हरी झंडी......
Posted by : achhiduniya
25 July 2016
रामेश्वरम-मनमदुरई रेलमार्ग देश का पहला ग्रीन ट्रेन कॉरीडोर बन गया है। रेलमंत्री सुरेश प्रभु वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए रामेश्वरम-मनमदुरई रेलमार्ग के ग्रीन ट्रेन कॉरीडोर बन जाने को हरी झंडी दिखाएंगे। यह देश का पहला बायोटॉयलेट ग्रीन ट्रेन कॉरिडोर होगा। भारतीय रेलवे ने डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन यानी डीआरडीओ के साथ मिलकर बायोटॉयलेट विकसित किए।

