- Back to Home »
- Property / Investment »
- जीएसटी में सिर्फ एक स्लैब की कल्पना बेमानी….. अरविंद सुब्रह्मण्यम
Posted by : achhiduniya
30 November 2017
केंद्र सरकार के मुख्य आर्थिक
सलाहकार अरविंद
सुब्रह्मण्यम ने जानकारी देते हुए बताया कि इस साल 1 जुलाई से
लागू किए गए GST में अगले छह से नौ महीनों के अंदर स्थिरता आ
जाएगी और इसके बाद यह टैक्स प्रणाली दूसरे देशों के लिए मॉडल का काम करेगी। मोदी सरकार वस्तु एवं सेवा कर में और राहत देने की तैयारी कर रही है। इसके तहत GST
के स्लैब कम किए जा सकते हैं। इस बात की संभावना है कि निकट भविष्य
में 12 और 18 फीसदी की दरों को मिलाकर एक
कर दिया जाए।इसमें कोई संदेह नहीं है कि आने वाले समय में जीएसटी में दरों की संख्या
कम होगी। लेकिन जीएसटी में सिर्फ एक स्लैब की कल्पना बेमानी है क्योंकि इसे हासिल करना
काफी कठिन है। हैदराबाद के एक संस्थान में व्याख्यान दौरान सुब्रह्मण्यम ने यह स्वीकार
किया कि जीएसटी रिटर्न फाइल करने की प्रक्रिया में कुछ तकनीकी दिक्क्तें आई थीं। नया
सिस्टम थोड़ा जटिल है क्योंकि राज्यों ने अलग-अलग आईटी सिस्टम अपना रखा है। तकनीकी
परेशानी आने से हम हैरान नहीं है लेकिन यह जरूर है कि इस समस्या को बेहतर तरीके से
हल किया जा सकता था। अब जीएसटी काउंसिल इन समस्याओं को दूर करने का प्रयास कर रही है।
