- Back to Home »
- Politics »
- सोमनाथ मंदिर जाने से पहले राहुल गांधी इतिहास का तो पता कर लेते....पीएम मोदी
Posted by : achhiduniya
29 November 2017
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का मंदिरों में मत्था
टेकने का सिलसिला लगातार जारी है। उनके मंदिर दौरों को कांग्रेस के हिंदुत्व कार्ड
के तौर पर देखा जा रहा है। हर बार राहुल गांधी मंदिर जाते हैं और कोई न कोई विवाद
उठ खड़ा होता है। ऐसे ही अब सोमनाथ मंदिर पहुंचने पर राहुल गांधी चौतरफा घिर गए
हैं। सबसे पहले तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही राहुल गांधी पर निशाना साध
दिया है। उन्होंने कह दिया कि सोमनाथ मंदिर जाने से पहले राहुल गांधी इतिहास का तो
पता कर लेते। जिस सोमनाथ मंदिर के बनाए जाने से उनके परनाना पंडित जवाहरलाल नेहरू
खफा थे उसी मंदिर में राहुल ने जाकर मत्था टेका।
क्या राहुल गांधी जनता को जवाब देंगे कि अब सोमनाथ मंदिर को लेकर नेहरू की राय पर उनकी क्या प्रतिक्रिया है। पीएम मोदी ने कहा कि चुनाव के वक्त सोमनाथ की याद राहुल को आ रही है। पीएम ने कहा कि अगर सरदार पटेल नहीं होते तो सोमनाथ में मंदिर बन ही नहीं पाता। मैं पूछना चाहता हूं कि क्या आप इस इतिहास को भूल गए। पीएम मोदी ने याद दिलाया कि जब डॉ राजेंद्र प्रसाद को सोमनाथ मंदिर के उद्घाटन को आना था तो नेहरू ने नाखुशी जताई थी।