- Back to Home »
- Politics »
- उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी से हारे.....
Posted by : achhiduniya
01 December 2017
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर निकाय चुनाव के
परिणाम को सभी की आंखें खोलने वाला बताया है। उन्होंने कहा, यह चुनाव हमको जिम्मेदार बनाने के लिए है। यह चुनाव
सभी आंखें खोलने वाला है और जो लोग इसे गुजरात से जोड़कर देखते थे, उनकी आंखें भी खोलने वाला है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र
मोदी ने नगर निकाय चुनाव में पार्टी की जीत को विकास की जीत बताया है और जनता को इसके
लिए धन्यवाद कहा है। इन चुनावों में सबसे बुरी हार समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को
झेलनी पड़ी है।
कांग्रेस को राहुल गांधी की अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी में हार कार सामना करना पड़ा है। राजनीतिक जानकारों के अनुसार यूपी निकाय चुनाव के नतीजों का असर गुजरात विधानसभा चुनावों पर भी पड़ सकता है। उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में बीजेपी मेयर पद की 16 में से 14 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है। मेयर पद की दो सीटों पर बसपा ने जीत दर्ज की है।
निश्चित ही बीजेपी और खास तौर पर योगी आदित्यनाथ के लिए ये जीत काफी अहम है क्योंकि उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद से ये उनके लिए सबसे बड़ी परीक्षा थी। योगी आदित्यनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि जो लोग निकाय चुनाव के परिणाम को गुजरात चुनाव परिणाम से जोड़कर देख रहे थे उनके लिए ये आंखें खोलने वाला रिजल्ट है।