- Back to Home »
- State News »
- मैं गारंटी दे सकती हूं कि 2019 मे बैलेट पेपर्स का इस्तेमाल होगा तो बीजेपी सत्ता में वापस नहीं आएगी......मायावती
मैं गारंटी दे सकती हूं कि 2019 मे बैलेट पेपर्स का इस्तेमाल होगा तो बीजेपी सत्ता में वापस नहीं आएगी......मायावती
Posted by : achhiduniya
02 December 2017
लोकसभा चुनाव और यूपी विधानसभा चुनाव में भारी हार के बाद से ही मायावती ईवीएम के बदले
बैलेट पेपर से चुनाव कराए जाने की मांग करती रही हैं। मायावती की इस मांग का अन्य
विपक्षी दल भी समर्थन कर चुके हैं। 2019 में आम चुनाव होने
हैं अगर बीजेपी को लगता है कि लोग उसके साथ है। मैं गारंटी दे सकती हूं कि अगर
बैलेट पेपर्स का इस्तेमाल होगा तो बीजेपी सत्ता में वापस नहीं आएगी। मायावती ने
कहा है कि अगर बीजेपी सही है और लोकतंत्र में विश्वास करती है तो उसे ईवीएम मशीन
की जगह बैलेट पेपर से मतदान कराना चाहिए। यूपी निकाय चुनाव में बीजेपी के बाद
बीएसपी ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए मेरठ और अलीगढ़ के मेयर की सीट पर कब्जा कर
लिया है। इस चुनाव में पार्टी सुप्रीमो मायावती ने सीधे प्रचार नहीं किया, लेकिन सब कुछ उनकी निगरानी में हुआ। यूपी के निकाय चुनाव में 16 महापौर की सीट में से 14 बीजेपी को हासिल हुईं जबकि
बीएसपी के खाते में 2 सीटें गई। वहीं कांग्रेस और एसपी दोनों
पार्टियां अपना खाता भी नहीं खोल पाईं। उन्होंने कहा ''अगर
बीजेपी ईमानदार है और लोकतंत्र में विश्वास करती है तो ईवीएम के इस्तेमाल को बंद
करे और बैलट पेपर से चुनाव करवाए। 2019
में लोकसभा के चुनाव होने हैं अगर बीजेपी को विश्वास है कि जनता
उनके साथ है तो वे बैलट पेपर से चुनाव कराए। मैं यह दावे के साथ कहती हूं कि 2019
में बैलट पेपर से मतदान हुए तो बीजेपी दोबारा सत्ता में नहीं आएगी।
