- Back to Home »
- State News »
- पीएम मोदी ने देश को तबाह कर दिया,शर्म आनी चाहिए...शरद पवार
Posted by : achhiduniya
12 December 2017
आरोप-प्रत्यारोप के चलते राजनैतिक
पार्टिया एक दूसरे पर किस कदर हावी हो जाती है...? देश के पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा पूर्व
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर लगाए गए आरोप पर नागपुर पधारे
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी एनसीपी के प्रमुख शरद पवार ने कहा है कि मोदी को शर्म
आनी चाहिए। पवार ने यह भी कहा कि पीएम मोदी ने देश को तबाह कर दिया है और प्रधानमंत्री
पद की गरिमा कम की है। पीएम मोदी ने गुजरात विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान इशारा किया
था कि पाकिस्तान गुजरात चुनावों को प्रभावित करने की कोशिश
कर रहा है। उन्होंने दावा किया था कि मणिशंकर अय्यर के उनके खिलाफ नीच टिप्पणी करने
से एक दिन पहले कुछ पाकिस्तानी अधिकारियों और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मुलाकात
की थी।
पीएम मोदी के इस बयान पर मनमोहन सिंह ने करारा जवाब देते हुए कहा था कि मोदी गुजरात चुनावों में हार की आशंका से बौखला गए हैं। मनमोहन ने यह मांग भी की कि पीएम मोदी इस बयान के लिए देश से माफी मांगें। पीएम मोदी के बयान की आलोचना करते हुए शरद पवार ने कहा, प्रधानमंत्री को इस तरह के आरोप लगाते हुए शर्म आनी चाहिए। आपने इस देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पूर्व रक्षा अधिकारियों के खिलाफ आरोप लगाए। उन्होंने कहा, मोदी सरकार ने किसानों की समस्याएं और देश के सामने मौजूद दूसरे मुद्दे नहीं सुलझाए, लेकिन वह गुजरात चुनाव के दौरान ध्यान बांटने की चाल के तौर पर पाकिस्तान का एंगल ला रहे हैं।