- Back to Home »
- Politics »
- संविधान पर मंडरा रहा खतरा..... राहुल गांधी
Posted by : achhiduniya
29 December 2017
हाल ही मे केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े के संविधान
बदलने संबंधी बयान पर कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर ने देश को जो संविधान दिया था। उस
पर आज खतरा मंडराने लग गया है। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा सच्चाई की लड़ाई लड़ी है और इस लड़ाई
को वह आगे भी जारी रखेगी। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी पर
फायदे के लिए झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि बाबा साहेब अंबेडकर का
संविधान खतरे में है। राहुल ने पार्टी के 133 वें स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी मुख्यालय में अध्यक्ष के रूप में पहली
बार ध्वजारोहण करते हुए कहा कि भाजपा को सिर्फ फायदा दिखता है और इसके लिए वह झूठ
बोलने से भी गुरेज नहीं करती है। इस कार्यक्रम में
गांधी के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राज्यसभा
में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद तथा दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित
सहित कई बड़े नेता मौजूद थे।
