- Back to Home »
- Technology / Automotive »
- कॉफी से निकाले गए कचरे के तेल से चलती है बसें.....
Posted by : achhiduniya
29 December 2017
लंदन स्थित टेक्नोलॉजी फर्म बायो-बीन लिमिटेड पिछले एक
साल में एक बस को ऊर्जा प्रदान करने के लिए पयार्प्त कॉफी का उत्पादन कर रहा है।
ट्रांसपोर्ट फॉर लंदन (टीएफएल) परिवहन के दौरान धुआं उत्सर्जन को कम करने के लिए
तेजी से जैव ईंधन के उपयोग की तरफ बढ़ा है। बायो-बीन के अनुसार लंदन के लोग कॉफी से
एक साल में 200,000 टन कचरा
निकालते हैं। लंदन परिवहन अधिकारियों के अनुसार कॉफी के कचरे से निकाले गए तेल को
डीजल में मिलाकर जैव ईंधन तैयार किया गया है। इसका इस्तेमाल सार्वजनिक परिवहन के
लिए ईंधन के रूप में किया जा रहा है। ऐसा अभी प्रयोग के तौर पर किया गया है।
प्रयोग सफल रहा तो इस जैव ईंधन का इस्तेमाल धडल्ले से होने लगेगा।
