- Back to Home »
- Agriculture / Nature »
- पेट्रोल मे मेथेनॉल की मिलावट से बढ़ेगा सरकारी खजाना...घटेगा प्रदूषण
Posted by : achhiduniya
28 December 2017
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इस बात के संकेत
पहले ही दे दिए थे कि सरकार जल्दी ही पेट्रोल में 15 फीसदी मेथेनॉल के मिश्रण पर नीति की घोषणा करेगी।
उन्होंने मुंबई में मनी कंट्रोल और फ्री प्रेस जर्नल की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम
में कहा था कि इससे पेट्रोल सस्ता होगा साथ ही प्रदूषण में भी कमी आएगी। उन्होंने
कहा था कि मेथेनॉल कोयला से तैयार किया जाता है। पेट्रोल की वर्तमान कीमत लगभग 80 रुपए प्रति लीटर के मुकाबले इस पर मात्र 22 रुपए प्रति
लीटर का खर्च आता है। वर्तमान में देश को लगभग 2,900 करोड़ लीटर
पेट्रोल और 9,000 करोड़ लीटर डीजल की जरूरत होती है और अभी हम
विश्व के छठे सबसे बड़े उपभोक्ता हैं।
2030 तक हम तेल के तीसरे सबसे बड़े उपभोक्ता हो जाएंगे और हमारा इंपोर्ट बिल क्रूड ऑयल पर निर्भर रहता है और यह लगभग 6 लाख करोड़ रुपए है। गडकरी ने मेथेनॉल मिलाने के फायदे के बारे में बताते हुए कहा कि इससे 2030 तक भारत का इंपोर्ट बिल घटेगा। मेथेनॉल को बढ़ावा देने से प्रदूषण में भी कमी आएगी क्योंकि इससे लगभग शून्य प्रदूषण होता है। भारत ने 2 टन प्रति वर्ष मेथेनॉल उत्पादन की क्षमता स्थापित कर ली है।