- Back to Home »
- Sports »
- क्रिकेट सीरीज की तुलना में शादी करना ज्यादा जरूरी.....विराट कोहली
Posted by : achhiduniya
28 December 2017
भारतीय कप्तान विराट कोहली का मानना है कि क्रिकेट सीरीज
की तुलना में शादी करना ज्यादा जरूरी था। उन्होंने कहा कि तीन सप्ताह के आराम से दक्षिण
अफ्रीका के आगामी दौरे के लिये उनकी तैयारियां पर असर नहीं पड़ा है। कप्तान कोहली से
पूछा गया कि शादी के समारोहों के बाद क्रिकेट में वापसी करना कितना मुश्किल होगा, उन्होंने कहा, 'किसी भी तरह
से मुश्किल नहीं, मैं कुछ अन्य काम (शादी) के कारण बाहर था जो
कि अधिक महत्वपूर्ण था।
वह ऐसा समय था जो हम दोनों के लिये हमेशा खास रहेगा। विराट कोहली 5 जनवरी से अपने कप्तानी करियर की सबसे मुश्किल सीरीजों में से एक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उतरने के लिए तैयार हैं। द.अफ्रीका दौरे पर टीम इंडिया 3 टेस्ट, 6 वनडे और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी, जिसके लिए विराट कोहली बिलकुल तैयार हैं। कोहली ने बुधवार को साउथ अफ्रीका जाने से पहले मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ये बात कही।