- Back to Home »
- Discussion »
- बढ़ती आबादी के कारण हुआ अग्निकांड हादसा....हेमा मालिनी
Posted by : achhiduniya
30 December 2017
हाल ही मे हुए मुंबई के लोअर परेल कमला मिल्स में भीषण अग्निकांड
मे जहां रेस्त्रां में करीब 50 लोग मौजूद थे वहां आग बुझाने वाले यंत्रों का न होना, आपातकालनी निकास द्वार पर सामान का रखा होना, सुरक्षा
मानकों की अनदेखी, बीएमसी की भी लापरवाही तमाम कारण सामने आए
लेकिन बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने आग का ठीकरा बढ़ती आबादी पर फोड़ा है। मुंबई में
लगातार हो रही दुर्घटनाओं पर पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में हेमा मालिनी ने कहा,
ऐसा मुंबई शहर में ज्यादा जनसंख्या के कारण है। हेमा ने कहा जनसंख्या
पर कुछ रोक लगाई जानी चाहिए।
सबसे पहले, सभी शहरों में कुछ निश्चित जनसंख्या होनी चाहिए। निश्चित सीमा होनी चाहिए। इसके बाद उन्हें लोगों को अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। उन्हें किसी दूसरे शहर, अगले शहर जाने दिया जाना चाहिए। दुर्घटना अधिकारियों की लापरवाही के कारण हुई और उन्होंने आश्चर्य जताया कि ऐसे पब के संचालन की अनुमति देने से पहले वे सुरक्षा मानदंडों को नजरअंदाज कैसे कर सकते हैं।