- Back to Home »
- Job / Education »
- इंडियन एयरफोर्स मे निकली है वैक्न्सी.....
Posted by : achhiduniya
30 December 2017
एयरमैन ग्रुप एक्स और वाई
ट्रेड्स के तहत निकली इन भर्तियों के लिए इच्छुक छात्र ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इंडियन
एयरफोर्स ने अपने यहां खाली पदों पर भर्तियां
निकाली है। ग्रुप एक्स ट्रेड के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार का 12वीं पास
होना या किसी भी मान्यता प्राप्त कॉलेज से इंजीनियरिंग में तीन साल डिप्लोमा होना
जरूरी है। ग्रुप वाई के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास 12वीं में 50 फीसदी अंक के साथ पास होना जरूरी है। उम्मीदवारों
को नियमों के मुताबिक ही उम्र में छूट दी जाएगी। चुने
गए ग्रुप एक्स के उम्मीदवारों को 33,100 रुपये जबकि ग्रुप
वाई के उम्मीदवारों को 26,900 रुपये मिलेंगे।
उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, एडाप्टाबिल्टी टेस्ट और मेडिकल टेस्ट के आधार पर ही होगा। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार को 250 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। आवेदन करने की अंतिम तारीख 12 जनवरी है। पद और योग्यता से जुड़ी अन्य जानकारी नीचे दी गई है। इच्छुक आवेदक विभाग की वेबसाइट www.indianairforce.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।