- Back to Home »
- Job / Education »
- क्या है भारतीय कौशल सेवा (ISS).....?
Posted by : achhiduniya
11 December 2017
कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री अनंत कुमार हेगड़े
ने मेल टुडे के कौशल और उद्यमिता सम्मेलन में केंद्र सरकार द्वारा सिविल सेवा के क्षेत्र में एक नया विभाग
लाए जाने की जानकारी दी। कौशल और उसके महत्व को लेकर समाज के नजरिए को बदलने के
इरादे से केंद्र सरकार ने भारतीय कौशल सेवा (ISS) को शुरू
करने का फैसला लिया है। आईआईटी (IIT) की तर्ज पर इंडियन
इंस्टीट्यूट ऑफ स्किल (ISS) के निर्माण का काम भी जारी है।
इनमें से एक कानपुर और दूसरा कर्नाटक में खोला जाएगा। तीसरा दिल्ली में खोले जाने
की संभावना है। अनंत कुमार हेगड़े बताया कि इसे लेकर हरियाणा, राजस्थान समेत देश भर के राज्यों की सरकार से भी बात चल रही है।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि देश में 14 इंडिया इंटरनेश्नल स्किल सेंटर (IISC) पहले ही खोले जा चुके हैं। जहां लोगों को नई तकनीक के लिए ट्रेनिंग दी जाती है जिसकी मदद से विदेशों में नौकरी पाना आसान होता है। अनंत कुमार हेगड़े ने कहा कि कौशल एक भिन्न स्तर की चीज है, इसे जानने के लिए अलग तरह की समझ चाहिए। हेगड़े ने कहा कि स्किल्स को लेकर जरूरी समझ और उसका वैश्विक संबंध अलग क्षेत्र हैं और सरकार उस पर काम कर रही है। हर साल देश में 1.96 करोड़ नौकरियों की जरूरतों को देखते हुए सरकार सभी जरूरी कदम उठा रही है।