- Back to Home »
- Politics »
- मुख्य विपक्षी पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने विधानसभा चुनाव हारने के लिये बीजेपी से सुपारी ली है...पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला
मुख्य विपक्षी पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने विधानसभा चुनाव हारने के लिये बीजेपी से सुपारी ली है...पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला
Posted by : achhiduniya
10 December 2017
गुजरात में दो मुख्य राजनैतिक दलों का नेतृत्व कर चुके
पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वाघेला ने कहा कि कांग्रेस जानबूझकर बीजेपी से हार
रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी को राज्य विधानसभा चुनावों में बहुमत मिलेगा। इस
साल कांग्रेस छोड़ने वाले वाघेला का मानना है कि मुख्य विपक्षी पार्टी के केंद्रीय
नेतृत्व ने विधानसभा चुनाव हारने के लिये बीजेपी से सुपारी ली है और घोषणा की कि
सत्तारूढ़ बीजेपी राज्य विधानसभा चुनावों में स्पष्ट बहुमत हासिल करेगी। छह बार के
सांसद वाघेला ने चुनाव से कुछ महीने पहले अपना संगठन जन विकल्प मोर्चा बनाने के
लिये कांग्रेस छोड़ी थी। उन्होंने यह भी दावा किया कि पाटीदार नेता हार्दिक पटेल
इस चुनाव के बाद इतिहास बन जाएंगे। वाघेला अलग-अलग समय में राज्य में कांग्रेस और
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। उन्होंने पीटीआई-भाषा के साथ साक्षात्कार
में कहा, उनके जैसे लोग
सिर्फ अपने हितों की पूर्ति करते हैं।
आप देखेंगे कि एक बार चुनाव समाप्त हो जाने के बाद वह इतिहास बन जाएंगे। तीन दशक से अधिक समय से प्रदेश की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने वाले 77 वर्षीय वाघेला ने कहा कि अगर कांग्रेस ने पहले से इसकी तैयारी शुरू कर दी होती तो वह चुनाव जीत सकती थी। उन्होंने कहा, बीजेपी का गुजरात में मजबूत संगठन है और पार्टी कार्यकर्ताओं का बड़ा आधार है। अगर आपको उन्हें चुनौती देनी है तो आपको चुनाव से कम से कम छह महीने पहले जमीनी काम शुरू करने की आवश्यकता है। वाघेला ने कहा, बीजेपी राजनैतिक प्रबंधन में बेहद शातिर है और कांग्रेस ने जमीनी कार्य नहीं करके उस तथ्य की अनदेखी की। वाघेला ने बीजेपी में वापस जाने की संभावना से भी इनकार किया। उन्होंने कहा, पार्टी ने मेरे बेटे को टिकट की पेशकश की थी, लेकिन उसने इसे ठुकरा दिया।