- Back to Home »
- Property / Investment »
- 1 फरवरी को आम बजट हलवा खिलाकर प्रक्रिया की शुरुआत....100 अधिकारी होंगे नजरबंद......
Posted by : achhiduniya
21 January 2018
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शनिवार को हलवा
सेरेमनी में वित्त मंत्रालय के अधिकारियों को हलवा खिलाकर बजट की प्रक्रिया की
शुरुआत की इस मौके पर वित्त मंत्रालय के तमाम वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद
रहे। इसी के साथ प्रिंटिंग प्रेस के तमाम कर्मचारियों समेत वित्त मंत्रालय के 100 अधिकारियों को बजट पेश होने तक नजरबंद कर
दिया जाएगा। लोकसभा में वित्त मंत्री द्वारा बजट पेश किए जाने तक ये कर्मचारी अपने
परिवार से फोन पर भी संपर्क नहीं कर सकते। इस रस्म के बाद वित्त मंत्रालय के
सिर्फ अति वरिष्ठ अधिकारी को ही अपने घर जाने की अनुमति मिलती है। वित्त मंत्री
की तरफ से हलवा बांटे जाने के बाद मंत्रालय के ज्यादातर अधिकारी और कर्मचारियों
को मंत्रालय में ही पूरी दुनिया से कट कर रहना होता है।
बजट बनाने की प्रक्रिया में लगे 100 अधिकारी 2-3 सप्ताह तक नॉर्थ ब्लॉक में रहते हैं। वे वहां तब तक रहते हैं जब तक वित्त मंत्री बजट वाले दिन अपना भाषण खत्म नहीं कर लेते। बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री कुछ दस्तावेज पढ़ते हैं। इन दस्तावेजों की प्रिटिंग शुरू होने से पहले नॉर्थ ब्लॉक में हलवा समारोह मनाया जाता है,जिसके बारे में कहते हैं कि इसे वित्त मंत्री खुद तैयार करते हैं और इसे बजट में लगे सभी कर्मियों में बांटा जाता है। एक बड़ी कड़ाही में इसे तैयार किया जाता है। इस बार मोदी सरकार 1 फरवरी को बजट पेश करने जा रही है।